फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मुलाकात में लड़कों में ये 5 चीजें देखती हैं लड़कियां

Fri, 30 Aug 2019 01:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
यह बात सही है कि कोई भी लड़की पहली मुलाकात में किसी लड़के के प्यार में गिरफ्त नहीं होती है। पहली मुलाकात में लड़कियां लड़कों में कई चीजें देखती हैं जो पैसे और लाइफस्टाइल से इतर होती हैं। इसलिए कहा भी जाता है कि किसी के साथ पहली मुलाकात में जो प्रभाव पड़ता है वह आखिरी मुलाकात तक रहता है। अगर आप किसी लड़के के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि लड़कियां, लड़कों में वो कौन-सी चीजें देखती हैं जिनसे इंप्रेस होती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
लड़कियां देखती हैं कि लड़के के भीतर आत्मविश्वास का स्तर क्या है? आपने कौन-सा ब्रांड पहना है या फिर आपके पैरों में कौन से ब्रांड के जूते हैं इससे लड़कियों को कोई फर्क नहीं पड़ता बल्कि वह देखती हैं कि उनके साथ डेट कर रहा लड़का कितना कॉन्फीडेंट है। आप चाहे कितने भी फन लविंग हो लेकिन अगर आपके भीतर आत्मविश्वास की कमी है तो समझिए लड़कियां आपको रिजेक्ट कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
relationship - फोटो : pixabay
लड़कियां, लड़कों के साथ पहली डेट पर पर्सनल हाइजीन भी देखती हैं। अगर आपके नाखून गंदे हैं या फिर आपके बाल बिखरे हुए हैं तो समझिए आपकी पहली डेट ही आखिरी डेट है और आपकी बात आगे नहीं बढ़ने वाली।
 

4 of 6
रिश्ता
लड़कियां पहली मुलाकात में देखती हैं कि वह जिस लड़के के साथ डेट पर जा रही है उसकी नजरें कहां हैं। दरअसल लड़कियां बुरी निगाहों को जल्द ही पहचान लेती हैं। पहली डेट पर अगर आप लड़की के साथ आई कॉन्टेक्ट की जगह अपने फोन पर लगे हैं तो भी गलत प्रभाव पड़ता है और आपकी पहली डेट आखिरी डेट बन सकती है।  
 
विज्ञापन

5 of 6
relationship - फोटो : social media
लड़कियां देखती हैं कि लड़के में कितनी समझादी है। लड़का दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता है। अगर आप किसी लड़की के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं तो आपको अपने आस-पास के लोगों से अच्छा व्यवहार करना होगा क्योंकि लड़कियां इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship
लड़कियों को ईमानदार लड़के पसंद होते हैं। वह पहली मुलाकात में लड़के के भीतर समझादी देखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें