व्यस्त व तनाव भरी दिनचर्या के चलते रिश्तों में दूरियां आना आम बात हो गई है। कई बार नौकरी, स्वास्थ्य या वित्तीय समस्याओं की वजह से व्यक्तिगत जीवन की समस्या बढ़ जाती है। रिलेशनशिप में तनाव उत्पन्न हो जाता है। घरेलू झगड़े बढ़ जाते हैं और आप इन झगड़ों से ऊब कर शांत व सुखद जीवन जीने की चाह रखने लगते हैं। दरअसल, हर किसी की जिंदगी में रिश्ते को लेकर कड़वे और मीठे दोनों तरह के अनुभव होते हैं लेकिन यह आप पर निर्भर करता है कि आप अपने रिश्ते में आ रही दूरी को कैसे दूर करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता कड़वा न हो तो ये चार टिप्स आपके काम आएंगे...