किसी भी रिश्ते को एकदम से खत्म करना आसान नहीं होता है। अगर आपका रिलेशनशिप रोमांटिक है तो उससे दूरी बनाना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। हम कभी भी किसी रिश्ते को एक झटके में खत्म नहीं करते हैं। शोध भी इस बात को मानते हैं कि रिलेशनशिप में ब्रेकअप करने से पहले हम अपने मन में कई तरह की तैयारी करते हैं। हमारे मन में रिश्ते को लेकर कई ख्याल आते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Breakup
- फोटो : Social Media
टेनसी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि किसी भी रिश्ते को खत्म करने से पहले हम उसके बारे में पूर्व चिंतन करते हैं। यह ब्रेकअप की पहली स्टेज होती है। इसमें हम अपने ब्रेकअप को लेकर स्पष्ट नहीं होत और अपने को तैयार कर रहे होते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को लेकर पूर्व चिंतन कर चुके हैं और आपको लगता है कि रिश्ता खत्म करना ही बेहतर है तो अनबन वाले रिश्ते में रहने से बढ़िया उसे खत्म कर देना है।
विज्ञापन
3 of 4
Breakup
- फोटो : Social Media
शोधकर्ताओं का कहना है कि ब्रेकअप की दूसरी स्टेज अवलोकन होती है। आप जो पूर्व चिंतन करते हैं दूसरी स्टेज में उसका अवलोकन करते हैं। आप इस बारे में सोचने लगते हैं कि आपका रिलेशनशिप कहां जा रहा है? आप अपने रिलेशनशिप में बढ़ी दूरियों और मनमुटाओं का अवलोकन करते हैं और उसके बाद नतीजे पर पहुंचते हैं।
अगर आप अपने रिलेशनशिप के अवलोकन के बाद इस स्टेज में पहुंचे हैं कि ब्रेकअप लेना ही ठीक है तो अपने मन को न बदलें। क्योंकि इसके बाद भी रिलेशनशिप में रहना आपके लिए मानसिक अवसाद की वजह बन सकता है। रिश्ते को लेकर पूर्व-चिंतन और अवलोकन के बाद आप ब्रेकअप की तैयारी करते हैं। अगर आप इस स्टेज तक पहुंच गए हैं तो इसके बाद अब अपने पार्टनर से रिलेशनशिप ब्रेकअप के बारे में बात करें।