फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Advice: घर के कामों में पति नहीं करते मदद? महिलाएं अपना सकती हैं ये तरीके

Tue, 18 Jul 2023 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पति से घर के काम कराने के तरीके - फोटो : Istock
Relationship Advice: भारत में अधिकतर महिलाओं और पुरुषों की अलग अलग जिम्मेदारियां निर्धारित होती है। पति नौकरी या बाहर के काम संभालते हैं और पत्नि से उम्मीद की जाती है कि घर परिवार को संभालें। चाहे गृहणी हों या फिर कामकाजी महिला हों, सभी घर के काम करती हैं। हालांकि घर-परिवार को संभालना आसान नहीं होता है। महिलाएं अपने पति से उम्मीद करती हैं कि वह भी घर के कामों में उनकी सहायता करें। अक्सर घर के कामों को लेकर पति-पत्नी में झगड़े भी हो जाते हैं। घर के कामों में पत्नी की मदद न करने के कई कारण हो सकते हैं। घर के काम करने पर ताने मिलना, बाहर के कामों में व्यस्त रहने, जिम्मेदारियों से बचने और हाथ बटाने का मौका न मिल पाने के कारण मर्द पत्नी की मदद नहीं कर पाते हैं। हालांकि अगर पत्नी चाहती हैं कि पति भी उनके साथ मिलकर घर की जिम्मेदारी उठाएं, बच्चों को संभालने के साथ ही घर के काम करने में मदद करें तो यहां कुछ तरीके बताए जा रहे हैं। महिलाओं को पति की मदद पाने के लिए इन तरीकों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
पति से घर के काम कराने के तरीके - फोटो : istock
मदद मांगें

अगर पत्नी चाहती हैं कि पति घर के कामों में उनका हाथ बटाएं तो इसके लिए पति को ऑर्डर न दें। उनसे मदद मांगे, न कि काम करने के लिए दबाव बनाएं। जब आप पति से किसी काम के लिए सहयोग मांगते हैं तो वह भी आपका साथ देते हैं लेकिन अगर आप उनसे लड़-झगड़ कर या जबरदस्ती काम करने के लिए कहेंगी तो वह जिम्मेदारी के तौर पर घर के कामों में आपकी मदद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पति से घर के काम कराने के तरीके - फोटो : istock
दूसरों के सामने डांटे नहीं

पति की मदद के लिए आप उन्हें हक से बोल सकती हैं लेकिन काम कराने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों या बच्चों के सामने डांटे नहीं। जैसे, अगर आप चाहती हैं कि कुछ देर वह बच्चों को संभाल लें तो बच्चों के सामने उन्हें कुछ न कहें, बल्कि अकेले में उन्हें समझाएं कि वह मदद के लिए क्या कर सकते हैं।

4 of 5
पति से घर के काम कराने के तरीके - फोटो : istock
छोटे-छोटे काम करने के लिए कहें

पति की मदद लेने के लिए पहले उन से छोटे-छोटे काम करने को कहें। घर के किसी ऐसे काम के लिए उनसे न कहें, जो वह कर ही न पाएं। जिन कामों में पति सक्षम हों, उनसे वही काम कराएं। बहुत अधिक कामों की उम्मीद न रखें। न ही जितना काम आप करते हैं, उतना काम करने के लिए उनसे कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति से घर के काम कराने के तरीके - फोटो : istock
मदद करने पर तारीफ करें

अगर पति घर के कामों में आपकी थोड़ी भी मदद करते हैं तो उनकी तारीफ करें। मदद के लिए या घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए पति को धन्यवाद कह सकते हैं। उनके काम की सराहना कर सकते हैं। इससे पति खुश होंगे और अगली बार भी आपकी मदद करना चाहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें