Wife Complaints Sign Of Love: रिश्तों में शिकायतों को अक्सर नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है। जब पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होती है या पत्नी बार-बार समय, ध्यान और साथ की मांग करती है, तो कई लोग इसे झुंझलाहट या तनाव का कारण मान लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर शिकायत के पीछे नाराजगी नहीं होती? कई बार ये शिकायतें प्यार, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव का संकेत भी हो सकती हैं।
रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जब कोई व्यक्ति किसी रिश्ते को महत्व देता है, तभी वह उसमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है। अगर आपकी पत्नी आपको अधिक समय देने, उससे बात करने या उसके साथ कुछ पल बिताने की इच्छा जताती है, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह आज भी आपको अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानती है।
इसके उलट, जब रिश्तों में भावनाएं कम होने लगती हैं, तो लोग शिकायत करना भी छोड़ देते हैं। वे अपनी जरूरतों को व्यक्त करने की बजाय दूरी बनाना शुरू कर देते हैं। इसलिए हर शिकायत को केवल आलोचना समझना सही नहीं है।
अगर आपकी पत्नी भी कुछ ऐसी बातें कहती है जो आपको कभी-कभी शिकायत लगती हैं, तो हो सकता है कि वह अपने तरीके से आपको यह जता रही हो कि आप उसके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं ऐसी कौन-सी बातें हैं जो शिकायत कम और प्यार का इजहार ज्यादा हो सकती हैं।