फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Advice: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के ये संकेत हैं कमजोर रिश्ते की पहचान

Tue, 25 Apr 2023 04:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
long distance relationship - फोटो : Istock
Relationship Tips: कई मामलों में कपल के बीच की दूरी उनके रिश्ते में प्यार को बढ़ा देती है। कई ऐसे कपल होते हैं, जो पढ़ाई या नौकरी के कारण एक दूसरे से मीलों दूर रहते हैं और मिल नहीं पाते। इस तरह के रिलेशनशिप को लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कहते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को अगर सही से संभाला जाए तो कपल के बीच का प्यार बढ़ सकता है। दूरी उनके रिश्ते में अधिक उत्साह और लगाव को बढ़ा सकती है। हालांकि कई बार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कपल के बीच के प्यार को खत्म कर देती है। रिश्ते में अकेलापन महसूस होने लगता है। एक दूसरे से मिलने का समय न मिल पाने या अन्य कपल्स की तरह वक्त न बिता पाने के कारण उनमें दूरी आ सकती है। रिश्ता बोझ लगने लगता है। हालांकि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल के लिए यह पहचान पाना मुश्किल होता है कि कुछ सही नहीं चल रहा है। आइए जानते हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आ रही दूरी को पहचानने के संकेत।
विज्ञापन

2 of 5
long distance relationship - फोटो : pexel
कॉल रिसीव न करना

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल के बीच बातचीत का जरिया फोन काॅल होता है। लोग अपने पार्टनर से बात करने या उसे देखने के लिए वीडियो कॉल भी करते हैं। लेकिन जब आपका साथी आपकी कॉल या वीडियो कॉल को उठाना बंद कर दे या कम कर दे, तो समझ जाएं कि वह आपसे दूरी बनाना चाहता है। पार्टनर आपको इग्नोर करने लगा है और रिश्ते में प्यार कम होने लगा है।
विज्ञापन

3 of 5
long distance relationship - फोटो : istock
बातचीत में रूचि न लेना

पूरे दिन के बाद जब कपल एक दूसरे से बात करते हैं, तो वह काफी उत्साहित होते हैं। कपल ये जानना चाहते हैं कि उनके पार्टनर का दिन कैसा रहा, क्या क्या किया। लेकिन अगर रिश्ते में प्यार खत्म होने लगता है तो पार्टनर आपका कॉल उठाना छोड़ देते हैं। अगर वह काॅल उठाकर बात करते भी हैं तो आपकी बातों में रूचि नहीं लेते हैं। वह रोज रोज बात भी नहीं करना चाहते और न ही आपकी बातों को ध्यान से सुनते हैं।

4 of 5
long distance relationship - फोटो : istock
अक्सर लड़ाई होना

रिलेशनशिप में सब कुछ सही नहीं चल रहा, इसका एक संकेत है कपल के बीच अक्सर मनमुटाव और लड़ाई झगड़े होना। जब कपल के बीच आए दिन झगड़े होने लगते हैं और वह एक दूसरे की भावनाओं को नहीं समझते, तो उनके बीच दूरी आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
long distance relationship - फोटो : Istock
बहाने बनाना

जब पार्टनर आपसे झूठ बोलने लगे या बहाने बनाना शुरू कर दें, तो समझ जाएं कि रिश्ते में दूरी आने लगी है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप विश्वास पर टिका होता है। इस तरह के रिश्ते में लोगों को अपने पार्टनर से बातें नहीं छुपाना चाहिए, या झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि झूठ बोलने या बहाने बनाने से रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है। वहीं जब रिश्ते में भरोसा खत्म होने लगे तो समझ जाएं कि रिश्ता टूटने की कगार पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें