फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Married Life: शादीशुदा कपल के रिश्ते में कभी नहीं आएंगी दूरियां, बस इन तीन बातों को हमेशा रखें याद

Wed, 06 Nov 2024 05:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पति-पत्नी के रिश्ते में अगर मनमुटाव आ जाए तो आपसी मतभेद रिश्तों को खत्म कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कपल आपसी मनमुटाव के बाद मतभेदों को भुलाने की कोशिश करें और अपने रिश्ते के प्यार-सम्मान को खत्म ना होने दें।
 
विज्ञापन
1 of 4
शादीशुदा लोग इन बातों का ध्यान रखकर रिश्ते में दूरियां आने से रोक सकते हैं - फोटो : Adobe stock
Relationship Advice For Happy Married Life: शादीशुदा जोड़ों में मनमुटाव आम बात है। कभी प्यार और कभी तकरार वाले इस रिश्ते को अगर आपसी समझ के साथ चलाया जाए तो रिश्ता मजबूत बना रहता है, लेकिन जब रिश्ते के बीच अहम आ जाता है तो कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। कई बार रिश्ते में ऐसी दरार आ जाती है  कि रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी कपल के बीच कोई तकरार या गलतफहमी पैदा हो तो उसे जल्दी से जल्दी सुलझाने का प्रयास किया जाए। यहां शादीशुदा जोड़ों के लिए कुछ सलाह दी जा रही हैं जो रिश्ते में आ रही खटास को दूर करने के काम आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बातचीत बेहद जरूरी - फोटो : Adobe stock
बातचीत बेहद जरूरी

अक्सर लोग सलाह देते हैं कि किसी भी लड़ाई झगड़े को शांतिपूर्वक बैठ कर आपस में बातचीत से सुलझाना चाहिए। झगड़े को बढ़ावा नहीं देना चाहते हैं तो अपने साथी से बातचीत जरूर करें। चाहे आपके बीच कितना बड़ा विवाद या झगड़ा क्यों न हो जाए, एक दूसरे से बात करना बंद न करें, बल्कि बैठकर आपस में बातचीत करें और जल्दी से जल्दी लड़ाई को सुलझाने की कोशिश करें। संवाद किसी भी कमजोर होते रिश्ते को मजबूत बना सकता है। बातचीत से गलतफहमी दूर होती है, साथ ही ये भी पता चलता है कि आखिर आपके पार्टनर को आपकी कौन सी बात अच्छी नहीं लगी।
विज्ञापन

3 of 4
एक दूसरे को समय देना जरूरी  - फोटो : Adobe stock
एक दूसरे को समय देना जरूरी 

रिश्ते कमजोर तब होने लगते हैं जब लोग अपने साथी को समय देना बंद कर देते हैं। मजबूत रिश्ते के लिए एक दूसरे के साथ वक्त बिताना बेहद जरूरी है। आपके बीच के तकरार और नाराजगी को इस तरह से जाहिर न करें कि पार्टनर को वक्त देना कम कर दें। बल्कि कोशिश करें कि अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा बहुत समय जरूर निकालें और बैठकर बात करें। पार्टनर को समय देने से रिश्ता मजबूत होता है। कोशिश करें कि पार्टनर के साथ हफ्ते में कभी बाहर घूमने जाएं।
विज्ञापन

4 of 4
गलती स्वीकार करें - फोटो : Adobe
गलती स्वीकार करें

आमतौर पर ऐसा होता है कि जब दो लोगों की लड़ाई होती है तो वह एक-दूसरे की गलतियां गिनाने लगते हैं। इस दौरान लोग अपने पार्टनर से कुछ ऐसी बातें भी कह देते हैं, जिससे उनका दिल दुखता है। गुस्से में वह अपनी गलती नहीं देख पाते और अपना पूरा दोष दूसरे के ऊपर डालने की कोशिश करते हैं। लेकिन, ऐसा करना बिलकुल ठीक नहीं है। आपको लगता है कि पार्टनर की गलती है लेकिन हो सकता है कि उन्हें आपकी गलतियां दिख रही हों। विवाद में एक दूसरे की गलतियां तलाशने या एक दूसरे को दोषी ठहराने से बचें। रिश्ते को संभालने के लिए आप खुद पहल कर सकते हैं और उन्हें सॉरी कह सकते हैं। आप का एक छोटा सा सॉरी पार्टनर के गुस्से को शांत कर सकता है और रिश्ते में होने वाली अनबन को कम कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें