फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: प्यार नहीं नियंत्रित करता है आपका पार्टनर, इन तरीकों से करें पहचान

Tue, 22 Mar 2022 03:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
कोई भी रिश्ता तभी खुशहाल और मजबूत बनता है जब कपल के बीच बराबरी और एक दूसरे के लिए सम्मान हो। कई बार रिलेशनशिप में पार्टनर खुद को अपने साथी से ज्यादा समझदार या काबिल समझते हैं। हो सकता है कि पार्टनर आपको प्यार करता हो और प्रोटेक्टिव होने के कारण अक्सर आपको सिखाता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं लेकिन अक्सर लोग प्यार के नाम पर अपने साथी पर हुक्म चलाते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर सिर्फ उनके मनमुताबिक ही रहे। इस तरह के कई रिलेशनशिप हैं, जिसमें दोनों में से एक अपने पार्टनर की पसंद नापसंद के मुताबिक अपने जीवन को ढाल लेते हैं। उनका पार्टनर उनकी जिंदगी का मालिक बन जाता है। लेकिन पार्टनर के लिए अपनी पसंद और जीवन को बदलने वाले साथी को यह पता नहीं होता कि प्यार की आड़ में उनके रिश्ते के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उनका पार्टनर प्यार के नाम पर उन्हें कंट्रोल कर रहा है। ऐसे रिलेशनशिप ज्यादा लंबे नहीं चल पाते या फिर इसमें पार्टनर एक दूसरे से खुश नहीं रह पाते। ऐसे में कुछ तरीकों से पहचान सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर प्यार के नाम पर आपकी जिंदगी को नियंत्रित तो नहीं कर रहा।
विज्ञापन

2 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
रोक टोक

रिलेशनशिप में अक्सर देखा जाता है कि कपल एक दूसरे पर कुछ रोक टोक लगाते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर हर समय और हर चीज को अपने मुताबिक चाहता है और इस बाबत आप पर रोक टोक लगाता है, तो यह उनकी आदत बन चुकी है। वह आपकी फिक्र होने के कारण आप पर रोक टोक नहीं लगाते, बल्कि खुद के मुताबिक आपको ढालने के लिए ऐसा करते हैं। जब आप उनके रोक टोक वाले रवैए का विरोध करते हैं तो वह अक्सर प्यार और फिक्र का हवाला देते हैं। यह डॉमिनेटिंग पार्टनर की निशानी है।
विज्ञापन

3 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
हर जगह साथ रहना

पार्टनर का साथ किसे पसंद नहीं होता लेकिन केयर के नाम पर अक्सर लोग अपने पार्टनर के साथ हमेशा रहते हैं। पार्टनर कहीं भी जाए, ऐसे डोमिनेटिंग लोग हमेशा ही उनके साथ आते जाते हैं। इसे पार्टनर की इंसिक्योरिटी कह सकते हैं जो प्यार और केयर की आड़ में लोग करते हैं। कई बार अगर पार्टनर कुछ स्पेस चाहता है, दोस्तों या परिवार के साथ अकेले वक्त बिताना चाहता है तो भी उनका साथी उन्हें ऐसा नहीं करने देता। 

4 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
फैसला न लेने देना

कई बार लोग अपने पार्टनर के जीवन के फैसले भी खुद ही लेते हैं। उनके जीवन के छोटे से लेकर बड़े फैसले तक वही लेते हैं। इतना ही नहीं पार्टनर के फैसले में उनकी मर्जी और राय को भी अहमियत नहीं देते। अगर पार्टनर उनसे सवाल करता है तो वह केयर और प्यार का नाम लेकर पार्टनर को खुद पर निर्भर होने का आदी बना देते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
आपकी हर गतिविधि के बारे में जानने की जिद्द

कई बार लोग ये जानना चाहते हैं कि उनका पार्टनर कहां हैं, क्या कर रहा है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी हर गतिविधि को जानना चाहता है, आप कहां जा रहे हैं, किससे मिल रहे है, क्यों मिल रहे हैं, जैसे सवाल अक्सर ही पूछता हो। काॅल मैसेज के जरिए पल पल की खबर रखें तो समझिए कि वह आपको नियंत्रित रखना चाहते हैं। उन्हें यह पसंद नहीं आता कि आप उनके बिना या उनकी मर्जी के बिना कोई काम करें। 
विज्ञापन

6 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
मैसेज, निजी जानकारी चेक करना 

रिलेशनशिप में कई कपल्स एक दूसरे को अपने मोबाइल या सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड बता देते हैं लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके मैसेज, कॉल डीटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट आदि को हमेशा ही चेक करते हैं और आपकी हर निजी बात पर नजर रखते हों तो समझ लीजिए कि प्यार के नाम पर वह आपको नियंत्रित करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
हर बात पर बोले- आपके भले के लिए है

अपनी हर मर्जी को यह बोल कर पूरा कराए कि उसे आपका फिक्र है। यह आपके भले के लिए है या आपकी पुरानी गलतियां या फैसलों की याद दिलाकर आपको ये बताने की कोशिश करें कि आप हमेशा गलत फैसले ही लेते हैं और प्यार व फिक्र के नाम पर आपकी जिंदगी में दखलअंदाजी करें तो समझ लेना चाहिए कि वह सिर्फ आपको नियंत्रित करना चाहते है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें