प्यार और रिश्ते में कपल्स एक दूसरे से अपनी हर बात कर सकते हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते में प्यार की डोर बहुत नाजुक होती है। इसलिए रिश्ते में विश्वास और प्यार को बनाए रखना जरूरी है। कई बार विश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ बातों को सोच समझ कर कहना पड़ता है। आपकी कुछ बातों के कारण रिश्ता लंबे समय तक टिक नहीं पाता और कपल्स एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लेते हैं। ऐसा आपके कड़वे शब्दों के कारण हो सकता है। कभी कभी मजाक मजाक में की गईं बातें भी पार्टनर को नाराज कर सकती हैं। जिससे कपल्स के बीच की बॉन्डिंग कमजोर हो जाती है और रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कभी भी मजाक में भी कुछ बातें नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं रिश्ता मजबूत और लंबे समय तक टिका रहें, इसके लिए किस तरह की बातें आपको पार्टनर से भूल कर भी नहीं करनी चाहिए।