फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर प्यार है तो जरूर बयां करें दिल का हाल, नहीं तो 'देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए...'

Fri, 08 Jun 2018 09:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
proposal
देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए... ये गाना तो आपने सुना ही होगा। अक्सर ऐसा होता है हम किसी को दिलों जान से चाहते हैं लेकिन उसे अपने दिल की बात बताने से डरते है। उसे देखकर मन में एक बार ख्याल जरूर आता है कि काश ये मेरी होती या फिर मेरा होता। अगर आप भी वर्कप्लेस, स्कूल या फिर कॉलेज में किसी को चुपके-चुपके देख ठंडी आहें भरते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। अपने दिल की बात जाकर सामने रख दें... हो सकता है आपकी राह आसान हो जाए। आइए जानते हैं वो तीन कारण जिस वजह से आपको अपने क्रश को हाल-ए-दिल जरूर बताना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
proposal
जब भी किसी से हमें प्यार हो या कहें कि तगड़ा आकर्षण हो तो उसे हमें बताना जरूर चाहिए। इससे कम से कम बाद में अफसोस तो नहीं रहेगा कि अगर मैंने दिल की बात कह दी होती तो वो आज मेरी होती।
विज्ञापन

3 of 4
proposal
'वो कहते हैं न दिल का हाल सुने दिलवाला..' अगर आपका प्यार सच्चा है तो आप अपने दिल की बात जाकर सामने रखने में हिचकिचाएं नहीं। आपके दिल का हाल जानकर आपका दिलवाला भी हां कर देगा।
विज्ञापन

4 of 4
proposal
अपने दिल का हाल बताने से कहीं ना कहीं आपको इससे लोगों के इमोशन का पता चलता है। मान लीजिए कल को अगर कोई लड़की आपको प्रपोज करेगी तो कम से कम आप उसके इमोशन को समझ सकेंगे और ये भी हो सकता है वो लड़की आपकी क्रश से भी अच्छी निकले।

बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो पहली बार में प्रपोजल एक्सेप्ट करते हैं ऐसे में अगर आप प्यार करते हैं तो कोशिश करना न छोड़े। आप लकी साबित हुए तो कम से कम फ्रेंड लिस्ट में तो शामिल हो ही जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें