अकेले रहना किसी को भी पसंद नहीं होता है। हर किसी की चाह होती है कि कोई हो उसकी जिंदगी में जिसे वह अपना कह सके। जिससे वह अपना हर सुख-दुख शेयर करें। जिससे वह हर जगह साथ ले जा सकें। दूसरी तरफ आज कल रिलेशनशिप में आना एक ट्रेंड भी बन गया है,वहीं कुछ लोग ऐसे है जो बहुत कोशिश करने के बावजूद सिंगल है। आगे की स्लाइड्स में जानें उनके सिंगल होने के पीछे के कारण...
विज्ञापन
2 of 6
man no confidence
कॉन्फिडेंस की कमी
कुछ लड़के घबराये हुए से रहते हैं और बात करते हुए बहुत हड़बड़ाए से रहते हैं। किसी से बात करनी हो तो हैंडल नहीं कर पाते।ल़ड़किया ऐसे लड़को से दूर भागती है जिनमें कॉन्फिडेंस की कमी हो। ऐसे लड़कों की गर्लफ्रेंड बनने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
3 of 6
man miss his ex
X गर्लफ्रेंड को न भूल पाना
अगर आप अभी भी अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड की यादों में जी रहे हैं तो यह भी आपके सिंगल होने का कारण हो सकता है, क्योंकि आप किसी और को उस नजर से न देख रहे हैं और न ही मौका दे रहे हैं। आपके लिए हमारी तरफ से एक ही टिप है 'गो विद फ्लो'। आप बीती बातों पर मिट्टी डालें और अपने जीवन में आगे बढ़ें।
4 of 6
irritating couple
चिड़चिड़ा बिहेवियर
कुछ लोगों का अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित नहीं होता। वें अक्सर कनफ्यूज रहते हैं। जिस वजह से उनका बिहेवियर भी चिड़चिड़ा होता है। लड़कियां हमेशा चिड़चिड़े स्वभाव के लड़कों से दूर रहना ही पसंद करती हैं। तो आपके सिंगल होने का कारण कहीं आपका चिड़चिड़ा बिहेवियर तो नहीं
विज्ञापन
5 of 6
irritating couple
इज्जत देकर न बात करना
कुछ लड़के लड़कियों को सम्मान नहीं देते व न ही उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं। इसलिए लड़कियों के साथ अच्छे से पेश आएं और उनके हर छोटे-बड़े काम की इज्जत करेंगे तो संभावनाएं खुलेंगी।
दखलअंदाजी से परहेज
इंसान को अकेलेपन से डर लगता है, लेकिन एक बार अगर किसी को अकेलापन अच्छा लग गया तो फिर उसे किसी की जरूरत भी महसूस नहीं होती है। जिसके चलते उन्हें रिलेशनशिप में आने के बाद सामने वाले का लाइफ में दखलअंदाजी अच्छा नहीं लगता, लेकिन ऐसे में तो गर्लफ्रेंड बनना मुश्किल ही है।