कई बार देखा जाता है कि शादी के कुछ सालों बाद कपल्स के बीच रोमांस में फीकापन आने लगता है। शुरुआती दौर में तो सबकुछ अच्छे से रहता है, लेकिन एक समय ऐसा आता है कि रिश्ते में कुछ मिसिंग सा होता है। आज हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने रिश्ते में खोया हुआ एक्साइटमेंट को वापस पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
couple
क्या आपको याद है कि आप दोनों किस जगह पहली बार डेट पर गये थे? कहां आपने पहली बार उनका हाथ अपने हाथों में लिया था? अगर हां तो अपने उन सभी डेट्स की यादों को ताजा करने एक बार फिर उन जगहों पर अपने पार्टनर को लेकर जाएं। यकीनन आपकी पार्टनर को आपका यह सरप्राइज बहुत अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
3 of 5
happy couple
अपने और अपने पार्टनर के फोन को कमरे से बाहर रखें। अगर आप वाकई चाहते हैं कि आपके रिलेशनशिप में प्यार और रोमांस वापस लौट आएं तो फोन को दूर रखें। क्योंकि पूरा दिन दफ्तर में रहने के बाद आप अपने फोन पर बिजी हो जाते हैं जो आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। बेहतर होगा एक दूसरे को समय दें।
4 of 5
couple
आप अपने पार्टनर के साथ कोई क्लास जॉइन कर सकते हैं। जैसे अगर आपकी डांस में रूचि है तो आप डांस क्लास या फिर स्विमिंग क्लास, जिम, योगा क्लास, इवनिंग या मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकते हैं। ऐसा करने से भी आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।
कुछ कुछ समय में उन्हें स्पेशल फील कराते रहें। यूं तो उन्हें मालूम है कि आप उनके लिए खास है, लेकिन यह सोचकर ऐसा न करें कि आप उन्हें अपनी फीलिंग्स बयां ही न करें। अपने रिश्ते में अगर पहले जैसा उत्साह बरकरार रखना चाहते है तो अपने पार्टनर को ये जताना न भूले कि वो आपके लिए कितने खास हैं।