फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में लड़के और लड़कियां इस वजह से देते हैं धोखा

Mon, 19 Aug 2019 07:54 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
relationship - फोटो : pixa
आपने प्यार में लड़के या लड़की के धोखा देने की कई कहानियां सुनी होंगी। हो सकता है कि आपको भी प्यार में धोखा मिला हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्यों किसी रिलेशनशिप या प्यार में लड़के या लड़कियां एक-दूसरे को धोखा देती हैं। दरअसल, जब हमें किसी से धोखा मिलता है तो हम उसकी वजह को जान लेना चाहते हैं और अगर हमें वजह पता नहीं चलती तो हम बहुत ज्यादा परेशान रहने लगते हैं और कई बार तो स्थिति ऐसी आती है कि हम भरोसा ही नहीं कर पाते हैं कि हमें प्यार में धोखा मिला है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
कोई भी इंसान रिलेशनशिप या प्यार में धोखा मिलने से एकदम टूट जाता है। उसे बहुत ही गहरा भावनात्मक आघात पहुंचता है। कई बार इसकी वजह से लोग डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। दरअसल जब आप किसी को बहुत प्यार करते हैं तो उससे मिलने वाला धोखा बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से आप अवसाद में जाने के साथ ही अंदर से एकदम टूट जाते हैं और फिर जल्द लोगों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
रिश्ता
कुछ वक्त पहले एक सर्वे आया थो जिसमें लड़कों और लड़कियों को प्यार में मिलने वाले धोखे के बारे में बताया था। इस सर्वे में स्त्रियों व पुरुषों को एक-दूसरे को धोखा देने की वजह की भी जानकारी दी गई थी। इस सर्वे में धोखा मिलने के पीछे की वजह को बताया गया था। इस सर्वे में रिलेशनशिप और प्यार में मिलने वाले धोखे को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताई गई थी। अगली स्लाइड में पढ़िए क्या कहा गया था इस सर्वे में...
 

4 of 6
रिश्ता
यह सर्वे ट्रस्टीफाई इंफो का है। सर्वे में 55 फीसदी पुरुषों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने जीवन में एक न एक बार अपनी पत्नियों को धोखा दिया है। इस सर्वे में 50 फीसदी महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने जीवन में एक न एक बार किसी पुरुष को धोखा दिया है। वहीं, 32 फीसदी पुरुषों ने ऑनलाइन डेटिंग में लड़कियों के साथ चीटिंग की बात को स्वीका किया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप
वहीं महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें पार्टी व सोशल मीडिया पर 22 फीसदी ऐसे लड़के मिलते हैं जो धोखेबाज होते हैं। सर्वे में 23 फीसदी पुरुषों ने अपने अफेयर की वजह को सेक्सुअल सेटिस्फिकेशन का न होना बताया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship
वहीं, 28 फीसदी महिलाओं ने बताया है कि पति के अलावा दूसरे पुरुष के साथ अफेयर की वजह पति के साथ भावनात्मक लगाव का न होना है। इस सर्वे में 40 फीसदी महिलाओं ने  शादी के बाद पति से अच्छे संबंध न होने की बात स्वीकारी है। वहीं, 60 फीसदी पुरुषों ने कहा कि उनका अपने पत्नियों से बहुत अच्छे संबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें