हेल्थ व लाइफ इन्श्योरेंस
ये तोहफा सबसे खूबसूरत तोहफा हो सकता है, जो आपकी बहन के जीवनभर काम आएगा। ये ना केवल आपकी बहन की सेहत और लाइफ को सुरक्षित करेगा। ये अहसास दिलाएगा कि आपका स्नेह उसके लिए बहुत मायने रखता है। इसके अलावा आप अपनी बहन को गोल्ड भी तोहफा के तौर पर दे सकते हैं। गोल्ड बेशक महिलाओं के लिए एक पसंदीदा गिफ्ट है। यदि आप अपनी बहन को इसे गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके पास ऐसा करने के कई तरीके हैं। आप ट्रेडिशनल तरीका अपनाते हुए इसे मटेरियल फॉर्म में जैसे कॉइन, बिस्कुट, या गहने के रूप में उसे गिफ्ट कर सकते हैं। आप इसे डिमटेरियलाइज्ड फॉर्म में जैसे गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूच्यूअल फंड, या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के रूप में भी गिफ्ट कर सकते हैं।