कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र गोलीकांड पीड़ितों के परिवार से मिलने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। सड़क पर धरना देने से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने तक प्रियंका गांधी, पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी तारीफ बंटोर रही हैं। जब मिर्जापुर सीमा पर पुलिस ने प्रियंका गांधी को रोका तो वह वाहन से उतरकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। इसके बाद उन्हें चुनार किले के गेस्ट हाउस ले जाया गया। आइए प्रियंका गांधी वाड्रा की किसी फिल्मी कहानी से कम न लगने वाली लव स्टोरी के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 7
पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : Facebook
13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। राॅबर्ट को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। आइए जानते हैं कब और कैसे राॅबर्ट वाड्रा ने किया था प्रियंका को प्रपोज..
विज्ञापन
3 of 7
Robert Vadra- Priyanka Gandhi
एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस राज से पर्दा उठाया था। रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे।
4 of 7
ईडी ऑफिस में रॉबर्ड वाड्रा और कांग्रेस दफ्तर में प्रियंका गांधी
- फोटो : ANI
रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी।
विज्ञापन
5 of 7
प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : ANI
बता दें कि अफेयर के दिनों में रॉबर्ट प्रियंका और अपने रिश्ते के बारे में किसी से चर्चा नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते की भनक लगे। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकालेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
priyanka gandhi sonbhadra
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच काफी समय तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद प्रियंका और रॉबर्ट ने अपेन परिवारवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी की इच्छा जाहिर की। उस वक्त रॉबर्ट वाड्रा के पिता उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए। इसके बाद साल 1997 में दोनों ने शादी कर ली।
राहुल गांधी-प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अभी रॉबर्ट और प्रियंका के दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। रॉबर्ट ने इंटरव्यू में बताया कि बच्चों की जिम्मेदारी प्रियंका ही संभालती हैं। रॉबर्ट घर का सारा खर्च संभालते हैं और फिजूल खर्ची पर डांट भी लगाते हैं।