फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: राखी पर अगर भाई है दूर तो कैसे मनाएं रक्षाबंधन, ताकि न हो कमी का अहसास

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आधुनिकता और टेक्नोलॉजी के विकास ने मीलों की दूरी को कम कर दिया है। आप भी मीलों दूर होने के बाद भी अपने भाई या बहन के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साह से मना सकते हैं और एक दूसरे की कमी को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock
Raksha Bandhan 2024 : 19 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस पर्व के मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, मस्तक पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन को उपहार देते हैं और मुंह मीठा कराते हैं। हिंदू धर्म में हर भाई बहन के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है लेकिन अगर किसी कारण भाई और बहन राखी पर एक दूसरे के पास न हों तो इस त्यौहार को कैसे मनाएं?

दफ्तर से छुट्टी न मिल पाने या ससुराल से बहन के न आ पाने की स्थिति में भाई की कलाई बिन राखी सूनी हो सकती है। जो भाई बहन रक्षाबंधन पर एक दूसरे से मिल नहीं पाते, उनके लिए यह त्योहार अधूरा सा हो जाता है। लेकिन आधुनिकता और टेक्नोलॉजी के विकास ने मीलों की दूरी को कम कर दिया है। आप भी मीलों दूर होने के बाद भी अपने भाई या बहन के साथ रक्षाबंधन का पर्व उत्साह से मना सकते हैं और एक दूसरे की कमी को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : iStock
अभी से भेजें राखी

रक्षाबंधन पर भाई की कलाई सूनी न रहे, इसलिए पहले से ही उन्हें राखी भिजवा दें। डाक सेवा के जरिए भाई जहां हों, उस पते पर राखी भेज सकते हैं। इसके अलावा कई सारे आनलाइन प्लेटफार्म हैं जिसके जरिए आप भाई को राखी के साथ मिठाई और गिफ्ट हैंपर भेज सकते हैं। पहले से राखी भेज दें ताकि उनके पास समय पर पहुंच जाए।

विज्ञापन

3 of 6
तोहफा - फोटो : istock
तोहफा भेजें

इसी तरह भाई रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कोई तोहफा देना चाहते हैं तो वो पहले से ही बहन के लिए गिफ्ट आर्डर कर दें। बहन को जब आपका भेजा तोहफा मिलेगा तो उसे आपके पास होने का अहसास होगा। अगर शगुन भेजना है तो रक्षाबंधन वाले दिन गूगल पे या फोन पे कर सकते हैं।

4 of 6
kurta - फोटो : instagram
त्योहार के लिए हो जाएं तैयार

घर नहीं जा पा रहे हैं तो भी उसी तरह से रक्षाबंधन का पर्व मनाएं जैसे एक साथ घर पर मनाते हैं। सुबह समय पर उठकर तैयार हो जाएं। रक्षाबंधन के लिए अच्छे कपड़े पहनें ताकि आपको महसूस हो सके कि आप त्योहार मना रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : istock
वीडियो कॉल

राखी का मुहूर्त होने पर भाई बहन एक दूसरे को वीडियो कॉल कर सकते हैं। इस तरह से वह त्योहार पर एक दूसरे को देख पाएंगे ताकि उन्हें कमी महसूस न हो। वीडियो कॉल पर ही भाई अपनी कलाई पर बहन की भेजी राखी बांधें और बहन उन्हें आशीर्वाद दें। साथ ही दोनों मुंह मीठा करें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mobile - फोटो : Istock
वीडियो करें रिकॉर्ड

वीडियो कॉल पर राखी सेलिब्रेशन के बाद जब आप कॉल कट करेंगे तो हो सकता है कि भाई बहन को एक दूसरे की याद आए और साथ न होने पर वह उदास हो जाएं। ऐसे में आप उनके लिए वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस वीडियो के जरिए उन्हें राखी की शुभकामनाएं दें। बचपन का कोई किस्सा सुनाएं।  चाहें तो कोई वीडियो एडिट कर सकते हैं, जिसे एक दूसरे को भेजकर चेहरे पर स्माइल ला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें