फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: राखी पर बहन को तोहफे में दें ये चीजें, जो करेंगी उनकी सुरक्षा

Sun, 18 Aug 2024 05:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

रक्षाबंधन के मौके पर भाई बहन को तोहफे में ऐसी चीजें दें, जो उनकी सुरक्षा में काम आ सकें।
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। राखी का पर्व एक अहम रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन को भाई बहन मिलकर मनाते हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र रूपी राखी बांधती हैं और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। लेकिन आज के दौर में जहां पढ़ाई, नौकरी और बाद में अपने-अपने गृहस्थ जीवन के कारण भाई-बहन हर वक्त एक दूसरे के साथ नहीं रह सकते हैं। ऐसे में भाई के लिए हर वक्त बहन की रक्षा कर पाना संभव नहीं है। 

बहन की सुरक्षा के लिए भाई को उन्हें आत्मरक्षा के गुण सिखाने चाहिए। साथ ही बहन को कुछ ऐसी चीजें देनी चाहिए जो उनकी सुरक्षा में मददगार साबित हो सकें। रक्षाबंधन के मौके पर भाई बहन को तोहफे में ऐसी चीजें दें, जो उनकी सुरक्षा में काम आ सकें।
 
विज्ञापन

2 of 6
पेपर स्प्रे - फोटो : Amar Ujala
पेपर स्प्रे

हर महिला के पास पेपर स्प्रे जरूर होना चाहिए। इसे आत्मरक्षा स्प्रे भी कहते हैं। जो लड़कियां या महिलाएं घर से बाहर निकलती हैं, उन्हें अपने पर्स में पेपर स्प्रे रखना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग कर सकें। भाई अपनी बहन को पेपर स्प्रे तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सेफ्टी अलार्म - फोटो : Instagram
पर्सनल सेफ्टी अलार्म

यह एक छोटा सा उपकरण होता है जो खतरनाक स्थिति में जोर से अलार्म बजाकर ध्यान आकर्षित करता है। बहन के बैग में ये आसानी से फिट हो सकता है। बहन को तोहफे में सेफ्टी अलार्म दे सकते हैं।

4 of 6
ट्रैकिंग ऐप - फोटो : instagram
ट्रैकिंग ऐप

बहन के पास स्मार्टफोन है तो उसके मोबाइल में ट्रैकिंग ऐप्स इंस्टॉल कर सकते हैं। इससे आप उनकी लोकेशन ट्रैक कर पाएंगे और इमरजेंसी में तुरंत मदद कर सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
इमेरजेंसी कीचेन - फोटो : Instagram
इमरजेंसी कीचेन

इस तरह का कीचेन विभिन्न सुरक्षा उपकरणों से लैस होता है, जैसे ग्लास ब्रेकर, सीट बेल्ट कटर और एक छोटा ब्लेड। इसे आसानी से बहन की चाबियों के साथ रखा जा सकता है जो आपात स्थिति में उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टन गन - फोटो : instagram
स्टन गन

बहन नियमित रूप से अकेले बाहर निकलती है या यात्रा करती है तो उसे स्टन गन तोहफे में दें। स्टन गन उनकी सुरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है। इमरजेंसी के वक्त आत्मरक्षा के लिए प्रभावी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें