फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: शादी के बाद है बहन के पहले रक्षाबंधन को भाई इन तरीकों से बनाएं यादगार

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

 शादी के बाद बहन के पहले रक्षाबंधन को खास और यादगार बनाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock
Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। यह भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है। बचपन में भाई बहन अक्सर लड़ाई झगड़े करते हैं लेकिन उम्र के साथ उनके बीच का प्यार भी बढ़ता है। वहीं जब बहन शादी के बाद अपना परिवार छोड़कर ससुराल चली जाती है, तो सबसे अधिक भाई ही अकेला महसूस करते हैं।

अगर आपकी बहन की भी इसी वर्ष शादी हुई है और शादी के बाद ये बहन का पहला रक्षाबंधन है तो इस राखी को अपनी बहन के लिए अधिक यादगार बना दें। उसके महसूस कराएं कि भले ही अब वह ससुराल में है लेकिन आप दोनों का रिश्ता और अपनापन पहले जैसा ही है। यहां शादीशुदा बहन के रक्षाबंधन के पर्व को यादगार बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं। शादी के बाद बहन के पहले रक्षाबंधन को खास और यादगार बनाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। यहाँ कुछ सुझाव दिए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उपहार - फोटो : freepik
विशेष उपहार दें

बहन को नाम या फोटो के साथ कस्टमाइज्ड तोहफे दे सकते हैं। कस्टमाइज्ड उपहार जैसे गहने, कुशन, या कपड़े दें सकते हैं। इसके अलावा बचपन की यादों से जुड़ा कोई उपहार जैसे फोटो एल्बम या कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम भी तोहफे में दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Women - फोटो : Pexel
भावुक नोट या पत्र

बहन के लिए एक भावनात्मक पत्र लिखें जिसमें आप उसके प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करें। एक कार्ड दे सकते हैं, जिसमें उनके लिए प्यार भरा संदेश लिख सकते हैं। इसके अलावा वीडियो मैसेज भी दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का वीडियो मैसेज रिकॉर्ड करें जिसमें वे बहन के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करें।

4 of 5
फूड - फोटो : istock
डिनर या आउटिंग

बहन के पसंदीदा रेस्तरां में उनके साथ डिनर पर जा सकते हैं। इसके अलावा भाई बहन और परिवार के साथ आउटडोर पिकनिक प्लान कर सकते हैं। वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस त्योहार पर बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इसलिए जब बहन भाई के हाथ पर पारंपरिक राखी बांधें तो भाई उनके लिए कुछ विशेष करें। आप अपनी बहन की कलाई पर चूड़ी पहनाएं। एक छोटा धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें