फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: राखी पर गिफ्ट तो सभी दे देंगे, लेकिन आप करें अपनी बहन से ये 5 वादे

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जो बहन को उपहार के तौर पर रक्षाबंधन के मौके पर दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Amar ujala
Raksha Bandhan 2024 : 19 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित दिन है। इस मौके पर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं जो रक्षा सूत्र होता है। यह भाई की रक्षा करने और उनकी लंबी आयु की कामना का प्रतीक होता है। वहीं भाई भी जीवन भर अपनी बहन की रक्षा का वचन देते हैं।

इस मौके पर भाई अपनी बहन को तोहफे भी देते हैं। तोहफे पाकर बहन कितना भी खुश क्यों न हो जाए लेकिन भाई की जिम्मेदारी यहीं खत्म नहीं होती। उन्हें ऐसा तोहफा दीजिए जो बहन की उन्नति, सुरक्षा और आत्मविश्वास को जीवन भर बनाए रखें।

तोहफे तो सभी देंगे, लेकिन आप इस रक्षाबंधन बहन को कोई ऐसा उपहार दीजिए जिससे न केवल उनकी सोच, बल्कि उनके जीवन के तरीके में ही बदलाव आ जाए। यहां कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जो बहन को उपहार के तौर पर रक्षाबंधन के मौके पर दे सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अकेले निकलने दें  - फोटो : istock
अकेले निकलने दें 

आज भी भारतीय परिवारों में बहन छोटी हो या बड़ी, अपने घर के पुरुषों पर निर्भर होती है। उसे स्कूल-कॉलेज से लेकर घर के बाहर कहीं जाने के लिए पिता और भाई की जरूरत महसूस होती है। बहन भी बाहर निकलने से पहले इस उम्मीद में रहती हैं कि भाई उन्हें ड्रॉप कर दे। अधिकतर लड़कियां इस बात की आदि हो जाती हैं और घर से अकेले निकलते वक्त उसमें आत्मविश्वास की कमी होने लगती है। 

बहन को आत्मनिर्भर बनाएं। उन्हें अकेले घर से निकलने दें और अपने काम स्वयं करने दें ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और अकेले निकलने में उन्हें डर न लगे।  

विज्ञापन

3 of 5
बहन को सिखाएं आत्मसुरक्षा - फोटो : istock
बहन को बनाएं मजबूत

लड़कियों को मानसिक तौर पर तो बाहर वालों के साथ ही घर वाले भी कमजोर बनाते हैं, जिसमें उनसे ये कहा जाता है कि 'अकेले घर से नहीं निकलना चाहिए, रात में देर तक बाहर नहीं रहना चाहिए, लड़कियां कमजोर होती हैं, आदि। इस तरह की बातों से उनका मनोबल कम हो जाता है। भाई को उन्हें शारीरिक तौर पर मजबूत बनाना चाहिए ताकि दुनिया की ऐसी बातें उन्हें डरा न सकें। इसलिए बहन की फिटनेस पर ध्यान दें। उन्हें आत्मरक्षा के गुण सिखाएं, इसके लिए बहन को मार्शल आर्ट्स, मुक्केबाजी या जूडो क्लास में भेजें।

4 of 5
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock
फैसले लेने दें 

घर की बेटी के लिए फैसले माता पिता या भाई ही लेता है। उसे किस काॅलेज में पढ़ना है, क्या पढ़ना है, नौकरी करनी है या नहीं, या फिर किससे शादी करनी है, समेत जीनव से जुड़े हर छोटे-बड़े फैसलों के लिए एक लड़की अपने परिवार पर निर्भर करती है। इसका परिणाम ये होता कि लड़की फैसले लेने की क्षमता ही खो देती है। शादी से पहले माता पिता और शादी के बाद पति व ससुराल के फैसलों के मुताबिक अपना जीवन जीने लगती है। लेकिन आप अपनी बहन का जीवन दूसरों के फैसलों पर न छोड़ें। बल्कि उसे खुद के फैसले लेने के लिए समर्थन दें। 

बहन की राय जानें। वह क्या करना चाहती हैं, ये जानकर उन्हें उनके फैसले लेने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Istock
भावनात्मक समर्थन 

कई बार ऐसे मौके आते हैं जब बहन अपने परिवार का सपोर्ट चाहती है। आप अपनी बहन से वादा करें और उन्हें एहसास दिलाएं कि जब भी उन्हें आपकी जरूरत होगी, आप हमेशा उनका सहयोग करेंगे। कोई बहन का साथ दे या न दे, आप हमेशा उनका जितना संभव हो साथ देंगे। वह कभी भी मुश्किल वक्त में आपके पास आ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें