फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Raksha Bandhan 2024 Wishes: रक्षाबंधन के प्यारे-प्यारे संदेश, भाई-बहन को भेजकर दें राखी की शुभकामनाएं

Mon, 19 Aug 2024 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

भाई बहन एक दूसरे को और परिवार व रिश्तेदारों को रक्षाबंधन के सुंदर संदेश भेजकर राखी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से आसानी से राखी के आकर्षक वाॅलपेपर को डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
happy raksha bandhan wishes in hindi: 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है। भाई बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने वाला ये खास पर्व सावन माह की पुर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से सावन माह का समापन होता है। राखी जो कि रक्षासूत्र का प्रतीक है, वह बहन भाई की सलामती के लिए उनकी कलाई पर बांधती हैं। वहीं भाई इस रक्षासूत्र को एक जिम्मेदारी की तरह अपनाता है। यह जिम्मेदारी भाई द्वारा बहन की सुरक्षा करने की होती है। 

इस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और कई पौराणिक कथाएं हैं। भाई बहन आज के दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्सर नोकझोंक करने वाले भाई बहन भी इस दिन एक हो जाते हैं। ऐसे में भाई और बहन आज के दिन एक दूसरे से अपने मन की बात कह सकते हैं। अपने भाई या बहन को बता सकते हैं कि वह आपकी ताकत हैं। आपके जीवन का अनमोल रिश्ता हैं, जिसे भाई या बहन के रूप में पाकर आप बहुत खुश हैं।

भाई बहन एक दूसरे को और परिवार व रिश्तेदारों को रक्षाबंधन के सुंदर संदेश भेजकर राखी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से आसानी से राखी के आकर्षक वाॅलपेपर को डाउनलोड करके व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

लड़ना-झगड़ना है इस रिश्ते की शान,
रूठना और मनाना है इस रिश्ते का मान।
भाई-बहन में बसती है एक दूजे की जान,
भाई करता है बहन के पूरे हर अरमान।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!

4 of 7
रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

रिश्ता है जन्मों का हमारा,
भरोसे और प्यार से भरा।
चलो इसे बांधे भैया,
राखी के अटूट बंधन में।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

चंदन का टीका और रेशम का धागा,
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार।
भाई की उम्मीद और बहन का प्यार
मुबारक हो रक्षाबंधन का त्यौहार।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रक्षाबंधन के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी।
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी।

रक्षाबंधन का शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें