बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत जल्द ही दीपक कलाल से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए हैं। दीपक कलाल एक यू ट्यूबर, ब्लॉगर और कॉमेडियन है और अपने ऊटपटांग वीडियो के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में राखी ने एक वीडियो शेयर करके अपने फैन्स को अपडेट किया कि वो दुबई में ज्वैलरी की शॉपिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
rakhi sawant
- फोटो : file photo
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत दीपक कलाल से 31 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। अपनी शादी का ऐलान करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो केला वेडिंग करने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : file photo
दरअसल दीपक कलाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिन पहले एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने राखी सावंत को कही कि वो उनके साथ केला वेडिंग करना चाहते हैं। दीपक ने ऐसा कहने के पीछे ग्लोबल वार्मिंग को एक बड़ी वजह बताया।
4 of 5
राखी सावंत
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके 31 दिसंबर को उनकी शादी लॉस एंजेल्स में कॉमेडियन दीपक कलाल से होने की बात कही है। राखी फिलहाल दुबई में हैं और अपने लिए ज्वैलरी की शॉपिंग कर रही हैं।
बता दें, कुछ दिन पहले ही अंबाला में हुई एक सीडब्ल्यूई रेसलिंग कार्यक्रम के दौरान राखी सावंत चोटिल हो गई थीं। उन्हें एक विदेशी रेसलर ने उनकी परफॉर्मेंस के दौरान उठाकर पटक दिया था जिसके बाद उनकी कमर में चोट आई थी।