फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने रखा निक का निक नेम, कहा मुझसे ज्यादा समझदार है वो

Sat, 01 Dec 2018 09:37 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka - फोटो : file photo
आपने कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ऐसा ही कुछ हाल आजकल बॉलीवुड के गलियारों में भी देखने को मिल रहा है। दीपिका के बाद अब प्रियंका चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बधंने वाली हैं। प्रियंका, निक से 10 साल बड़ी हैं, बावजूद इसके दोनों की केमिस्ट्री बेमिसाल नजर आती हैं। हाल ही में मीडिया में एक खबर की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने प्यार से निक का एक निक नेम भी रखा है। आइए जानते हैं आखिर क्या है निक का निक नेम और क्यों बुलाती है प्रियंका उन्हें इस नाम से। 
विज्ञापन

2 of 6
nick jonas and priyanka chopra
बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका ने शादी से पहले अपने फैंस को बताया कि उन्होंने अपने होने वाले पति निक जोनस को एक निक नेम दिया हुआ है। वह उन्हें इसी नाम से बड़े प्यार से पुकारती हैं। प्रियंका ने कहा, "मैं उन्हें ओल्ड मैन जोनस कहकर पुकारती हूं।" खास बात यह है कि प्रियंका ने इसके पीछे की खास वजह भी बताई है। 
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra
प्रियंका ने निक को इस नाम से पुकारने के पीछे जो वजह बताई वो वाकई दिल को छू लेने वाली थी। उन्होंने बताया कि वह निक को इस नाम से तब से पुकारती हैं जब वह एक बार निक के साथ लॉस एंजेलिस में डेट पर गई थीं। 
 

4 of 6
priyanka chopra nik jonas
प्रियंका ने निक को इस नाम से पुकारने के पीछे जो वजह बताई वो वाकई दिल को छू लेने वाली थी। उन्होंने बताया कि वह निक को इस नाम से तब से पुकारती हैं जब वह एक बार निक के साथ लॉस एंजेलिस में डेट पर गई थीं।  प्रियंका ने बताया कि निक ने उनसे उस समय कहा, "मुझे बहुत पसंद है जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारा नजरिया पसंद है।"
विज्ञापन

5 of 6
priyanka nik
प्रियंका ने अपने अंदर छिपी एक लड़की कि फीलिंग शेयर करते हुए फैंस को बताया कि 'मुझे कभी भी कोई ऐसा शख्स नहीं मिला जो मुझसे यह कहता कि मुझे तुम्हारा महत्वाकांक्षी होना पसंद है। मेरे साथ हमेशा उल्टा ही हुआ है'। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka - फोटो : file photo
प्रियंका को निक का ये स्वभाव अच्छा लगने की वजह से प्रियंका के दिल में निक के लिए इज्जत और बढ़ गई। प्रियंका ने निक के बारे में बात करते हुए बताया कि 'वह उम्र में भले ही कम होंगे, लेकिन मैच्योरिटी के मामले में ज्यादा हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें