फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी ही नहीं इन भारतीय सेलिब्रिटीज ने भी विदेश में चुना जीवनसाथी, एक ने तो की 3 शादियां

Mon, 20 Aug 2018 10:08 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
rajiv gandhi
प्यार की न तो कोई उम्र होती है और न कोई बंधन... इंसान को प्यार कभी भी और कहीं भी हो सकता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी उन्हीं में से एक है जिन्होंने इश्क में न सीमाएं देखी और न ही कोई बंधन। उन्होंने 1968 में इटली की रहने वाली 'एंटोनिया माइनो' से शादी की। भारत आने के बाद एंटोनिया ने अपना नाम बदल कर सोनिया गांधी रख लिया था। ऐसे ही कुछ सेलिब्रिटी से आपकी मुलाकात करवाते हैं जिन्होंने विदेशियों संग शादी करके घर बसाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
sashi tharoor
शशि थरूर ने तीन शादियां की है। उन्होंने पहली शादी 1977 में तिलोत्तमा मुखर्जी से की थी जिससे उनको दो जुड़वा बेचे हैं। जिसके बाद 2007 में उन्होंने तिलोत्तमा से तलाक लेकर क्रिस्टा गिल्स से शादी की। हालांकि दोनों की ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी और 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद शशि थरूर ने 22 अगस्त 2010 को सुनंदा पुष्कर से शादी की। 2014 में दिल्ली के एक होटल में सुनंदा पुष्कर मृत मिली थी।
विज्ञापन

3 of 9
13
भारतीय महिला व्यवसायी, टेक्नोक्रेट और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार ने स्कॉटलैंड के मूल निवासी जॉन-शॉ से विवाह किया। इस समय जॉन शॉ 'बायोकॉन लिमिटेड' के उपाध्यक्ष हैं।

4 of 9
sashi kapoor
अपने जमाने के मशहूर रोमांटिक हीरो शशि कपूर, कपूर खानदान के एकमात्र ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की। उन्होंने 1958 में विदेशी बाला जेनिफर केंडल से शादी की और जिंदगीभर उन्होंने उसी को पूरी शिद्दत के साथ चाहा।
विज्ञापन

5 of 9
madhuri husband
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने भी अपने लिए विदेशी पार्टनर पसंद किया। एक समय था जब माधुरी और एक्टर संजय दत्त शादी करने ही वाले थे कि संजय का नाम मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़ गया और माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। वहीं, साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। आज माधुरी के दो बच्चे हैं और माधुरी रियलिटी शोज में नजर आती रहती हैं।  
विज्ञापन

6 of 9
preity zinta
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा ने अमेरिकन बेस्ड बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी कर ली। बता दें कि दोनों में काफी लंबे समय तक अफेयर भी चला था। 
विज्ञापन

7 of 9
radhika apte
वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपना जीवनसाथी विदेशी ही चुना। बता दें कि राधिका ने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजीशियन से शादी कर घर बसा लिया।

8 of 9
neena
इस कड़ी में बात करेंगे एक्ट्रेस नीना गुप्ता की। नीना गुप्ता 80 के दशक में वेस्टइंडीज क्रिकेट प्लेयर विवियन रिचर्डस संग चर्चा में आई थीं और 1989 में उन्होंने बिना शादी किए एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन विवियन ने उनसे शादी नहीं की लेकिन बेटी मसाबा को बाप का नाम दिया।
विज्ञापन

9 of 9
priyanka and nick
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की। बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर अपने फैन्स को चौंका दिया है। निक जोनस टेक्सस, यूएसए में पैदा हुए हैं और वह एक सिंगर, लेखक और एक्टर भी हैं। खबर है कि प्रियंका इस साल अक्टूबर में निक के साथ सात-फेरे ले लेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें