फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 करोड़ के मालिक हैं प्रियंका के होने वाले पति, इन 10 बातों के बारे में यकीनन नहीं जानते होंगे आप

Sun, 19 Aug 2018 01:22 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
प्रियंका के फैंस निक संग उनकी सगाई को लेकर बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ बधाई संदेशों को तांता लगा हुआ है। उनके फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि आखिर निक कौन हैं, क्या करते हैं और कितना कमाते हैं? आइए जानते हैं देसी गर्ल के मंगेतर निक जोनास के बारे में 10 खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
-निक जोनस का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है। उनका जन्म 16 सितम्बर 1992 में टेक्सास के डालास शहर में हुआ।
-निक एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उन्होंने सात साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
nick jonas
-निक ने साल 2002 में अपने पिता के साथ मिलकर अपना पहला गाना  'जॉय टु द वर्ल्ड' (ए क्रिसमस प्रेयर) गाया था। निक ने अपना ये पहला गाना खुद लिखा था।
-2004 में निक का पहला एल्बम आया जिसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद निक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर जोनास ब्रदर्स नाम से एक बैंड बनाया, जिसके 4 एलबम मार्केट में आ चुके हैं और जो काफी सफल रहे हैं।

4 of 5
priyanka and nick
-जोनास ब्रदर्स ने अमेरिकी म्यूजिक अवार्ड्स में अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू आर्टिस्ट भी जीता। साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।
-निक जोनास के पिता पॉल केविन जोनास भी संगीतकार हैं, वहीं निक की मम्मी डेनिस मिलर जोसान सिंगर और साइन लैंग्वेज की टीचर रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nick jonas
-साल 2014 में निक जोनास को ब्रिटिश मैगज़ीन OK! ने और साल 2015 में अमेरिका की मैगज़ीन People's  ने Sexiest Men Alive के खिताब से नवाजा।
-प्रियंका चोपड़ा से पहले निक जोनास का नाम कई सिंगर्स और अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। निक ने माइली सायरल, कैंडल जैनर और सेलेना गोमेज को भी डेट किया है।
-डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, निक की सालाना कमाई 2.5 मिलियन डॉलर यानी 171 करोड़ रुपए है। निक ने अब तक कुल 17 म्यूजिक एल्बम के लिए गाना गाया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें