फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन में जाने से पहले जरूर अपनाएं ये 5 बातें, नहीं तो जिंदगी भर पड़ेगा पछताना

Fri, 03 May 2019 11:20 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
couple
आज के समय में कपल्स के बीच में लिव इन रिलेशनशिप का चलन काफी चल रहा है। इसमें कपल्स शादी किए बिना आपसी सहमति से विवाहित जोड़े की तरह रहते हैं। शादी के बंधन में बंधने से पहले एक दूसरे को समझने-परखने के लिए यह एक अच्छा तरीका है, वहीं इसके बहुत सारे नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ पहलुओं के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
couple
लिव इन रिलेशनशिप के फायदे...
-लिव इन रिलेशनशिप में रहने से शादी से पहले आपको एक दूसरे को समझने का समय मिल जाता है। अगर आपको लगता है कि उनके साथ नहीं रहा जा सकता तो आप ब्रेकअप करके अलग हो सकते हैं, जो तलाक लेकर अलग होने से बेहतर ऑप्शन है।

-अब वो समय गया जब लड़कों के ऊपर घर को संभालने की जिम्मेदारी होती थी और लड़कियां घर देखती थीं। आज दोनों काम करते हैं और सारी जिम्मेदारियों को बराबर बांटते हैं। ऐसे में साथ रहकर सारी जिम्मेदारियों को आगे जाकर कैसे बांटना है, इसे आसानी से अनुभव किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
couple
-लिव इन रिलेशनशिप में रहने का एक फायदा यह भी है कि कपल्स अपने बीच के मसलों को माता-पिता को शामिल किए बिना खुद सुलझा लेते हैं, जो उनकी अंडरस्टैंडिंग कि लिए अच्छा कदम है।

-यह रिश्ता अधिक बोझिल नहीं होता। ऐसे में दोनों पार्टनर पूरी तरह से निजी रूप से आजाद होते हैं।

4 of 7
couple
लिव इन रिलेशनशिप के नुकसान
-लिव इन में रहने से बंधन में न बंधने की आजादी तो होती है, लेकिन दूसरी तरफ आप अपनी जिंदगी को खुलकर जी नहीं पाते।
-दोनों के मन में एक दूसरो के बहकने को लेकर डर बना रहता है। 
विज्ञापन

5 of 7
couple
-कमिट्मेंट तोड़ने का डर इस तरह हमेशा मन में बना रहता है कि तनाव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है।
-साथ रह लेने के बाद एक दूसरे के साथ शादी के बाद कुछ एक्सपलोर करने को नहीं बचता।
-कल को किसी कारण शादी न हो पाए तो दूसरे रिलेशन में जाने में मुश्किल होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
couple lifestyle
लिव इन रिलेशनशिप के दौरान इन बातों का रखें धयान-
-आपको अपने सभी अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए।
-आपका पार्टनर यदि आपकी मजबूरी या आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है तो उसे रोकने की आपमें क्षमता व हिम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
couple
-अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा होना चाहिए व इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि कोई भी निर्णय लेने से पहले आपको उस निर्णय को जीवन भर निभाना पड़ेगा।
-अगर इस रिलेशनशिप के चलते आपको बीच में ही अकेला रहना पड़े तो उसके लिए अपने-आपको पहले से ही मजबूत बनाकर रखिए तभी आप सफल लिव इन रिलेशनशिप में रह पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें