फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें पार्टनर की वो कौन सी आदतें हैं जो कभी नहीं बदलेंगी

Fri, 03 May 2019 09:41 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हम सभी जानते हैं कि कोई भी व्यक्ति बिल्कुल परफेक्ट नहीं होता है। हर किसी के अंदर कोई न कोई कमी है। ऐसे ही आपके पार्टनर की कुछ आदतें होंगी जिससे आप परेशान होते होंगे। कुछ आदतों को आगे चलकर बदला जा सकता है। लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो कभी नहीं बदलती। हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आगे भी जस के तस बनी रहेंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनदेखी करना
रिलेशनशिप के दौरान कई लोग होते हैं जो अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाते हैं। आपका पार्टनर उस वक्त आपको इग्नोर करता है जब आप मुसीबत में होते हैं या फिर उदास होते हैं। ऐसा होने से रिश्ते में नाराजगी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
हमेशा अपनी ही बात पर अडिग रहना
कई लोगों को ऐसा स्वभाव होता है कि वह अपनी बातों पर अडिग रहते हैं। अगर आपका पार्टनर बहुत घमंडी या अडिग रहने वाला हो को कई बार रिलेशनशिप में मुश्किलें आ सकती हैं। इस तरह से पार्टनर का व्यवहार एक वक्त के बाद आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

4 of 5
अधिक फ्लर्ट करना
किसी के साथ मजाक करना या फ्लर्ट करने में बहुत थोड़ा सा अंतर रहता है। इसलिए रिश्ते में इस बात पर चर्चा करना जरुरी हो जाता है कि आपके पार्टनर को किसी के साथ फ्लर्ट करने की एक सीमा तय होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ध्यान न रखना
हर किसी की चाहत होती है कि उनका पार्टनर केयरिंग हो। वक्त-वक्त पर छोटे-छोटे तोहफे देते रहे, उसका ध्यान रखें, उसके बारे में रोमांटिक पोस्ट डालें। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो इन छोटी-छोटी चीजों को इग्नोर कर देते हैं। जबकि यही चीजें आपके रिश्ते की डोर को मजबूत बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें