फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Romantic Proposal Ideas: क्रश से करना है प्यार का इजहार...ये तरीके हैं बड़े काम के

Mon, 02 Feb 2026 10:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Propose Your Crush: अगर इस वैलेंटाइन वीक आप अपने क्रश को प्रपोज करना चाहते हैं तो यहां उसके लिए कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
प्रपोज करने के तरीके - फोटो : Adobe stock
How To Propose Your Crush: वैलेंटाइन वीक प्यार का इजहार करने का सबसे खूबसूरत समय माना जाता है। अगर आप लंबे समय से अपने क्रश को पसंद करते हैं और दिल की बात कहने का सही मौका ढूंढ रहे हैं, तो वैलेंटाइन वीक आपके लिए परफेक्ट है। इस हफ्ते का हर दिन प्यार, एहसास और रोमांस से भरा होता है, जो आपके प्रपोजल को और भी खास बना सकता है।

इसके लिए बस आपको चाहिए प्रपोज करने का सही तरीका, सही समय और थोड़ा सा कॉन्फिडेंस.... जो आपके प्रपोजल को यादगार बना सकता है। जरूरी नहीं कि आप बहुत महंगा या फिल्मी अंदाज अपनाएं, बल्कि सच्चे इमोशंस और ईमानदारी सबसे ज्यादा मायने रखती है।

अगर आप अपने क्रश के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं और उनके दिल तक पहुंचना चाहते हैं, तो अपने प्रपोजल को थोड़ा खास और पर्सनल बनाएं। यहां हम आपके लिए कुछ आसान लेकिन असरदार प्रपोज आइडियाज लेकर आए हैं, जो आपके प्यार को नई शुरुआत दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रोमांटिक लेटर या मैसेज लिखें - फोटो : Freepik
 रोमांटिक लेटर या मैसेज लिखें
 
  • अगर आप आमने-सामने अपनी फीलिंग्स कहने में झिझकते हैं, तो एक रोमांटिक लेटर या सच्चा मैसेज सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। 
  • इस लेटर या मैसेज में आप अपनी भावनाएं साफ-साफ और ईमानदारी से लिखें। 
  • इसमें ज्यादा भारी शब्दों को लिखने की जरूरत नहीं, बस दिल से निकली बातें लिखें। 
  • हैंडरिटन लेटर ज्यादा पर्सनल और खास लगता है, जिसे आपका क्रश हमेशा संभालकर रख सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
सरप्राइज प्लान करें - फोटो : Adobe stock
सरप्राइज प्लान करें
 
  • आप चॉकलेट, गुलाब, छोटा सा गिफ्ट या हैंडमेड कार्ड के साथ अपने दिल की बात कह सकते हैं।
  • सरप्राइज बड़ा होना जरूरी नहीं, बल्कि उसमें प्यार और मेहनत दिखनी चाहिए। 
  • अचानक किया गया प्यारा सा प्रपोज आपके क्रश के चेहरे पर मुस्कान जरूर लाएगा।

 

4 of 6
कॉफी या वॉक डेट पर प्रपोज - फोटो : Adobe stock
कॉफी या वॉक डेट पर प्रपोज
 
  • शांत और कंफर्टेबल माहौल में प्रपोज करना सबसे असरदार होता है। 
  • किसी कैफे में कॉफी के साथ या शाम की वॉक के दौरान अपनी फीलिंग्स शेयर करें। 
  • ऐसी जगह पर बातचीत नेचुरल होती है और सामने वाला भी ज्यादा कनेक्ट महसूस करता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
मेमोरी बेस्ड प्रपोजल - फोटो : Adobe stock
मेमोरी बेस्ड प्रपोजल
 
  • अगर आपकी और आपके क्रश की कोई खास याद, जगह या मोमेंट है, तो उसी जगह पर प्रपोज करें। 
  • ये दिखाता है कि आप उनकी छोटी-छोटी बातों को अहमियत देते हैं।
  •  ऐसा प्रपोजल ज्यादा इमोशनल और यादगार बन जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंपल लेकिन सच्चा प्रपोज - फोटो : Adobe stock
सिंपल लेकिन सच्चा प्रपोज
 
  • कई बार बिना किसी प्लान या ड्रामे के सीधे दिल से कहा गया “I like you” सबसे ज्यादा असर करता है। 
  • सच्चाई और कॉन्फिडेंस आपके शब्दों को मजबूत बनाता है।
  •  याद रखें, फीलिंग्स की ईमानदारी ही सबसे बड़ी खूबसूरती होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें