वैलेंटाइन डे वह दिन है जो दिल की बात कहने का मौका और साहस देता है। हालांकि प्यार का इजहार अचानक नहीं किया जाता, इसके लिए पहले से कुछ तैयारी करनी होती है। आइडिया और प्लानिंग के साथ किया गया इजहार ए मुहब्बत कुबूल हो जाता है। अगर इस बार आप चाहते हैं कि वैलेंटाइन डे महज़ एक और दिन न लगे, बल्कि यादों का सफ़र बन जाए, तो अभी से कमर कस लेना समझदारी है।
शहर की भीड़, ट्रैफिक और शोर में “आई लव यू” अक्सर खो जाता है। यही वजह है कि कपल्स डिनर डेट से लेकर ट्रैवल डेट को चुनते हैं। हालांकि अधिकतर लोग 13 फरवरी की रात सोचते हैं, कि कल क्या करें? नतीजा, भीड़ में फंस सकते हैं, चीजें महंगी मिलती हैं और अधूरापन महसूस होता है। वहीं जो लोग प्यार को गंभीरता से लेते हैं, वे उसे पहले से प्लान करते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि इस बार वैलेंटाइन डे बनावटी न लगे, बल्कि यादों में बस जाए, तो ये सेलिब्रेशन के आइडिया और तैयारियां आपके काम आएंगे।