Propose Day 2024 : 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह का यह दूसरा दिन प्यार के इम्तिहान का दूसरा पड़ाव होता है। इस दिन जिसे आप चाहते हैं उससे दिल की बात कहते हैं। इजहार-ए-मोहब्बत का यह दिन आशिकों के लिए एक बेहतरीन मौका होता है। कई बार लोग अपने दिल की बात अपने पार्टनर से नहीं कह पाते हैं। शब्दों से प्यार का इजहार न करके लोग इशारों में अपने दिल की बात बताने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर उनका क्रश या वो दोस्त जिसे वह पसंद करते हैं, उनके इशारों को समझ नहीं पाता। प्रपोज डे के मौके पर आपके प्यार भरे इशारों को साथी समझ सकता है, क्योंकि उन्हें भी पता होता है कि आज का दिन प्यार के इजहार का है। ऐसे में प्रपोज डे पर आप भी अगर अपने पार्टनर को I Love You कहना चाहते हैं तो दूसरी भाषाओं में कहें। हिंदी और अंग्रेजी में प्यार के इजहार के अलावा अलग भाषाओं में उनसे I Love You कहें और उन्हें आपकी भाषा में छिपे मतलब को समझने का मौका दें।