फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2021: इन रोचक तरीकों से करें पार्टनर को प्रपोज, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

Sun, 07 Feb 2021 12:37 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Propose Day 2021 - फोटो : Social Media

वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। रोज- डे के बाद प्रपोज- डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने मन की बात, प्रेम की बात अपने साथी या चाहने वाले व्यक्ति को आसानी से बता सकते हैं लेकिन यदि आप चाहते हैं कि जवाब आपको हां में मिले और यह पल हमेशा के लिए यादगार बन जाए तो आपका प्रेम प्रस्ताव सामान्य से थोड़ा हटकर होना चाहिए। अगली स्लाइड्स के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि किन रोचक तरीकों से आप अपने प्रेमी को कर सकते हैं प्रपोज। 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
लड़की आपके इस तरीके को बहुत पसंद करेगी - फोटो : social media

पसंदीदा खाना बनाकर
यदि कोई लड़की किसी लड़के के लिए खाना बनाती है तो यह एक सामान्य बात है लेकिन यदि प्रपोज-डे के अवसर पर लड़का लड़की की पसंद का खाना बनाकर उसे प्रपोज करता है तो यह वाकई लड़की को आकर्षित कर सकता है। खाने के साथ ही आप एक नोट भी रखें जिसमें आप अपने प्रेम प्रस्ताव को लिखकर भी पेश करें। लड़की आपके इस तरीके को बहुत पसंद करेगी।

विज्ञापन

3 of 5
चिट्ठी के माध्यम से अपना प्रेम प्रस्ताव सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं - फोटो : Pixabay

चिट्ठी लिखकर 
यदि आप जिस व्यक्ति को पसंद करते हैं, वह सादगी से भरपूर है और बहुत ज्यादा चमक- दमक नहीं पसंद करता है तो आप चिट्ठी के माध्यम से भी अपना प्रेम प्रस्ताव सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं । चिट्ठी में आप अपने मन की भावनाओं को अच्छे- अच्छे शब्दों से सजाएं। आप अपने प्रेम प्रस्ताव को खूबसूरत बनाने के लिए कविता या शायरी भी लिख सकते हैं। सामने वाले व्यक्ति को यह तरीका पसंद आ सकता है। 

4 of 5
यह पल आपके लिए बेहद यादगार होगा - फोटो : अमर उजाला

गीत गाएं
यदि आपकी आवाज अच्छी है तो आप गीत गाकर भी अपने इश्क का इजहार कर सकते हैं। आप किसी ऐसे गीत का चयन करें जो कि आपके साथी को बहुत पसंद हो या फिर आप कोई ऐसा गीत भी चुन सकते हैं, जिसमें आपकी भावनाएं अभिव्यक्त हो रही हों। आप साथी का हाथ हाथों में थामकर यह गीत समर्पित करें। यकीन मानिए यह पल आपके लिए बेहद यादगार होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस प्रेम प्रस्ताव को लेकर उत्साह बना रहे - फोटो : pixa
आर्ट एंड क्राफ्ट
यदि आप या आपके प्रेमी में से किसी भी एक व्यक्ति का रूझान आर्ट एंड क्राफ्ट की ओर है तो आप अपने हाथों से कुछ बनाकर या फिर शीट्स पर अलग- अलग रंगों से विभिन्न तरीकों से अपने प्रेम को जाहिर कर सकते हैं। इसके लिए आप बहुत सारी शीट्स का इस्तेमाल करें ताकि अंत तक पहुंचते- पहुंचते आपके और आपके पार्टनर के बीच इस प्रेम प्रस्ताव को लेकर उत्साह बना रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें