फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promise Day 2024: साथी से करें ये पांच वादे, हो सकती है प्यार की डोर मजबूत

Fri, 09 Feb 2024 01:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आप जानते हैं कि आपको किस तरह के वादे अपने पार्टनर से करने चाहिए। अगर नहीं, तो अगली स्लाइड में हम आपको कुछ ऐसे वादों के बारे में बता रहे हैं जो प्यार की डोर को और मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Promise Day 2024 - फोटो : amar ujala

Promise Day 2024: फरवरी के दूसरे हफ्ते में प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। सात दिनों के इस पर्व का पांचवा दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। प्रॉमिस का अर्थ वादे से हैं। इस प्यार भरे सप्ताह में प्यारे-प्यारे वादे करके रिश्ते को मजबूत बनाते है। ये वादे किसी से भी किए जा सकते हैं, चाहे दोस्त हो या प्रिय साथी।लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस तरह के वादे अपने पार्टनर से करने चाहिए। अगर नहीं, तो अगली स्लाइड में हम आपको कुछ ऐसे वादों के बारे में बता रहे हैं जो प्यार की डोर को और मजबूत बनाते हैं।
 

विज्ञापन

2 of 6
Promise Day 2024 - फोटो : istock
पहला वादा

साथी से वादा करें कि वह जैसे हैं, आप उन्हें वैसे ही पसंद करेंगे। रिश्ते के लिए या खुद के लिए उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करेंगे। अक्सर पार्टनर अपने प्यार की पसंद न पसंद के मुताबिक जीने लगता है और अपने आप को उसके मुताबिक ढालने की कोशिश करता है। वह अपने आप में बदलाव लाने लगते हैं। आप उन्हें वादा करें कि उनके लिए बदलने की उम्मीद नहीं रखेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Promise Day 2024 - फोटो : istock
दूसरा वादा

लोग अपने पार्टनर से उम्मीद करते हैं कि वह उनकी परवाह करें, ख्याल रखें। प्रॉमिस डे के मौके पर अपने साथी से वादा करें कि आप हमेशा उनका ख्याल रखेंगे। उनकी बातों की परवाह करेंगे। उनकी बातों को अहमियत देंगे। उनसे ये भी वादा करें कि साथी कुछ कहना चाहे तो आप हमेशा उनकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और समझेंगे।

4 of 6
Promise Day 2024 - फोटो : istock
तीसरा वादा

एक दूसरे का साथ हमेशा देंगे। वादा करें कि आप उनके साथ टीम बनाकर रहेंगे। पार्टनर को जब भी जरूरत होगी, आप हमेशा उनका साथ देंगे। उनसे ये भी वादा करें कि पार्टनर के लिए आपके पास हमेशा समय रहेगा। उन्हें आप अकेलापन महसूस नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Promise Day 2024 - फोटो : istock
चौथा वादा

साथी को उनके मनमुताबिक जीने में आप उनके साथ रहेगें। वह खुलकर अपने भविष्य के लिए फैसले लें, आप हमेशा उसमें उनके साथ हैं, ये वादा करें। पार्टनर का कोई सपना या लक्ष्य है तो उसे पूरा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का वादा करें। उनकी ख्वाहिशों को पूरा करने में उनका साथ देने का वादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Promise Day 2024 - फोटो : istock
पांचवा वादा

पारदर्शिता का वादा करें। साथी से झूठ नहीं बोलेंगे। उस से कोई बात छुपाएंगे नहीं और दोनों के जीवन के लिए जो जरूरी फैसले हैं वह अकेले नहीं, बल्कि मिलकर करेंगे। अगर कपल के बीच मनमुटाव कि एक वजह उनके बीच विश्वास न होना है। वादा करें कि आप उनपर विश्वास करेंगे और अपने लिए उनके मन में भरोसा बनाए रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें