फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Promise day 2021: प्रॉमिस- डे पर अपनी गर्लफ्रेंड से जरूर करें ये छोटे- मोटे वादे, रिश्ते में बना रहेगा विश्वास

Thu, 11 Feb 2021 08:56 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे वादे करें जो कि वर्तमान की आवश्यकता है - फोटो : file photo

रिश्ता कोई भी हो उसकी नींव होती है विश्वास। जिस रिश्ते में विश्वास है, वह दिन-ब- दिन गहरा ही होता है और जिस रिश्ते में विश्वास नहीं होता है वहां खोखले वादों के आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला चलता है। वादे करना और फिर उन्हें निभाना, यह अपने आप में एक जिम्मेदारी है और प्रॉमिस- डे के दिन प्रेमी युगल इस जिम्मेदार को निभाना का विश्वास ही एकदूजे को दिलाते हैं। लड़कों के लिए बहुत जरूरी है कि वे हवाई वादे न करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड से ऐसे वादे करें जो कि वर्तमान की आवश्यकता है। अगली स्लाइड्स से जानिए कि बॉयफ्रेंड होने के नाते इस प्रॉमिस- डे आप अपनी गर्लफ्रेंड से कौनसे वादे कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
असुरक्षा के भाव से कई सारी लड़कियां बेहद डरती हैं - फोटो : Social media

सुरक्षा का वादा
लड़कियां उन लड़कों को अपना जीवनसाथी चुनती हैं जिनके साथ वे सुरक्षित महसूस करती हैं। असुरक्षा के भाव से कई सारी लड़कियां बेहद डरती हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप लिखकर या कहकर अपनी प्रेमिका को यह विश्वास दिलाएं यह रिश्ता भले ही कितना ही गहरा हो या नाजुक समय से भी क्यों न गुजर रहा हो, आप उनकी सुरक्षा का हमेशा ख्याल रखेंगे, आपके रहते वे कभी असुरक्षित नहीं महसूस करेंगी। 

विज्ञापन

3 of 5
आप अपनी प्रेमिका का साथ कभी किसी मोड़ पर नहीं छोड़ेंगे - फोटो : social media

हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा
यदि आपने अपनी प्रेमिका से सच्चा प्रेम किया है तब तो आप हर परिस्थिति में उनका साथ देने का प्रयास करोगे। बस प्रॉमिस- डे के दिन यही बात उन्हें आपको कहकर बतानी होगी कि भले ही आपके नौकरी कल को न रहे, आपका स्वास्थ्य ठीक न हो, विषम से विषम परिस्थिति क्यों न हो लेकिन आप अपनी प्रेमिका का साथ कभी किसी मोड़ पर नहीं छोड़ेंगे। 

4 of 5
तालमेल बैठाकर चलना बहुत आवश्यक होता है - फोटो : Pixa

साथ आगे बढ़ने का वादा
युवावस्था एक ऐसा समय होता है जहां प्रेम और कर्म का तालमेल बैठाकर चलना बहुत आवश्यक होता है क्योंकि यदि आप दोनों में से ही यदि कोई एक भी बीच में रूक गया, अपने करियर में वो नहीं पा सका जो वो करना चाहता था तो उसका प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ेगा इसलिए अपनी प्रेमिका से वादा करें कि प्रेम करने के साथ ही आप जीवन में, उनकी कर्मभूमि में आगे बढ़ने में भी उनकी सहायता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वादे करना और उन्हें निभाना दो अलग चीजें हैं - फोटो : pixabay

वादों को निभाने का वादा
वादे करना और उन्हें निभाना दो अलग चीजें हैं। वादे करना जितना आसान होता है, उतना ही मुश्किल उन्हें निभाना होता है। लड़कियों से कई सारे लड़के वादे करते हैं लेकिन वे प्रेम उसी इंसान से कर पाती हैं, जो कि उन्हें निभाना जानता है इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड को यह विश्वास दिलाएं कि जो छोटे- बड़े वादे आप उनसे करते हैं, वे महज शब्द नहीं हैं बल्कि आप उन्हें निभाने का हरसमय प्रयास करते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें