अक्सर आपने देखा होगा कि जब कभी माता पिता शादी के लिए अपनी बेटी के लिए उससे उम्र में बड़े लड़के को ही पसंद करते हैं। बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है कि लड़का उम्र में छोटा हो और लड़की बड़ी, लेकिन वक्त के साथ यह ट्रेंड बदल रहा है। आज बहुत सारी लड़कियां ऐसी भी हौं जिन्हें खुद से बड़े नहीं छोटे लड़के पसंद आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी उनमें से ही एक हैं। बीते काफी दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें तो दोनों जुलाई के आखिर या फिर अगस्त में सगाई कर सकते हैं। यहां तक कि प्रियंका हाल ही में निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने के लिए भारत भी लाई थीं। आइए जानते हैं लड़कियों के ऐसे 5 सीक्रेट जिसकी वजह से उन्हें खुद से छोटी उम्र के लड़के पसंद आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
उम्र से रहते हैं अनजान
छोटी उम्र के लड़कों के साथ लड़कियों की अपनी उम्र का एहसास नहीं होता। वें काफी एक्टिव और स्पोर्टी होते हैं। उन्हें हर दिन कुछ न कुछ नया करना पसंद होता है। ऐसे लड़कों के साथ रहने पर लड़कियां जवां और चुस्त महसूस करती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
रोमांटिक
अगर कोई लड़की अपने से कम उम्र के लड़के को लाइफ पार्टनर बनाती है तो उनकी जिंदगी में हमेशा रोमांस बना रहता है। आपका पार्टनर अपनी क्यूट हरकतों से आपको इंप्रेस करता रहेगा।
4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
एक्सपीरियंस कर सकती हैं शेयर
जो लड़कियां कम उम्र के लड़के को लाइफ पार्टनर बनाती है उन्हें अपने पार्टनक से ज्यादा चीजों का अनुभव होता है। इतना ही नहीं वह करियर में भी अपने पार्टनर से आगे होती हैं। तो वो यह सब अनुभव अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकती हैं। साथ ही उनके करियर को बनाने में भी उनकी मदद कर सकती हैं।
शारीरिक संबंध
कम उम्र के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने से कोई नुकसान नहीं होता है। एक रिसर्च के मुताबिक खुद से बड़ी उम्र की महिलाओं को देखकर लड़कों में टेस्टेस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है जिस वजह से उनका दिल बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित होता है।