बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कुछ दिनों पहले अपने फैंस को कैंसर की खबर सुना सदमें में डाल दिया। फिलहाल सोनाली न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। इस मुश्किल समय में उनके पति गोल्डी बहल उनके साथ डटकर खड़े हैं। सोनाली ने सोशल मीडिया पर बाल कटवाते हुए एक इमोशनल वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह भावुक दिखी और गोल्डी उनको प्यार से चुप करवाते हैं। पर क्या आपको मालूम है कि एक समय ऐसा भी था जब सोनाली गोल्डी को देखना तक पसंद नहीं करती थीं। आइए जानते हैं कब और कैसे शुरू हुई दोनों की ये लव स्टोरी...
विज्ञापन
2 of 6
sonali goldie
गोल्डी और सोनाली की पहली मुलाकात 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई थी। सोनाली उस समय बॉलीवुड की बड़ी स्टार थी और उनके चाहने वालो की कोई कमी न थी। सोनाली को पहली बार देखते ही गोल्डी अपनी दिल हार बैठे थे।
विज्ञापन
3 of 6
sonali goldie
एक इंटरव्यू में गोल्डी ने बताया था कि मेरी बहन ने मुझे सोनाली से मिलवाया और आप यकीन माने या नहीं लेकिन मुझे सोनाली में उस समय सबसे अच्छी बात यह लगी थी कि वह बहुत धीरे खाना खाती हैं। हम साथ में लंच किया करते थे और उनके धीरे खाने की आदत पर मैंने एक कमेंट कर दिया था जिससे सोनाली नाराज हो गई थीं, लेकिन उसके बाद हमारे बीच जो दीवार थी वो हट गई और हम बातें करने लगे।
4 of 6
sonali
फिल्म 'नाराज' की शूटिंग पूरी होने पर गोल्डी बहुत दुखी हो गये थे, क्योंकि वह सोनाली से हर दिन बात करना चाहते थे। इसके बाद गोल्डी ने महेश भट्ट के साथ अस्टिेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू किया। उस फिल्म में भी सोनाली काम कर रही थीं।
विज्ञापन
5 of 6
Goldi and Sonali
बस क्या था एक बार फिर गोल्डी को अपने सपनों की रानी के साथ काम करने का मौका मिल गया। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। गोल्डी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इसके कुछ समय के बाद सोनाली ने उनकी फिल्म 'अंगारे' में उनके साथ काम किया। उस समय वह डायरेक्टर के सारे मैसेज सोनाली को देते थे और उन्हे अपना ये काम इतना अच्छा लगने लगा था क्योंकि उन्हे सोनाली से ज्यादा बात करने का मौका मिलता था।
शुरुआत में यह एक तरफा प्यार था। गोल्डी किसी भी तरह सोनाली से अपने प्यार का इजहार करना चाहते थे, लेकिन उन्हें डर था कि कहीं उनकी दोस्ती भी खराब न हो जाए। दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स थे जिनके साथ मिलकर अक्सर पार्टी किया करते थे। 1998 में गोल्डी ने दोस्तों की मदद लेकर सोनाली को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। सोनाली गोल्डी को ना नहीं कह सकी। प्रपोजल के 4 साल बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक प्यारा 13 साल का बेटा रणवीर बहल है।