Pre Wedding Tips: शादी हर लड़की के जीवन का सबसे बड़ा पड़ाव होता है। यहां से उसके जीवन की एक नई शुरूआत होती है, जो कई बदलाव लेकर आती है। ये सिर्फ नई जगह या रिश्तों में ढलने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जिम्मेदारियां संभालने, परिपक्वता का दौर भी होता है।
हर माता-पिता के लिए बेटी की विदाई से पहले सबसे जरूरी यही होता है कि वे उसे ऐसे गुण सिखाएं जो बेटी को आने वाले जीवन में आत्मविश्वासी और सक्षम बनाएं ताकि वह एक अच्छी पत्नी, बहू और मां की भूमिका और जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो सके। इसलिए शादी से पहले बेटी को कुछ जरूरी बातें जरूर सिखा देनी चाहिए।
शादी का दौर शुरू हो गया है। दिसंबर-जनवरी में बहुत सी बेटियां दुल्हन बनने वाली हैं। अगर आपकी बेटी की शादी में एक महीने का वक्त ही बचा है तो उसे पांच बातें सिखा दें ताकि वह किसी भी परिस्थिति में अपने जीवन को खूबसूरती से संभाल सके।