फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर लड़कियों को पीछा करना छोड़िए, इन जगहों पर मिलेगी आपको पार्टनर

Wed, 14 Aug 2019 04:18 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्या आपको भी अपने पार्टनर की तलाश है? कहीं आप भी अपनी पार्टनर की तलाश करने के लिए इंटरनेट पर समय बर्बाद तो नहीं कर रहे? अगर आप भी सिंगलहुड से परेशान हो चुके हैं और जल्दी ही मिंगल होना चाहते हैं तो अपने आस-पास ही नजरें घुमाइए। हो सकता है आपके आस-पास ही हो आपका पार्टनर।

आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां आपको आपके सपनों की रानी मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
बार और नाइट क्लब
आपको आपकी पार्टनर बार और नाइटक्लब में पार्टी के दौरान मिल सकती है। अगर आपको लड़कियों के साथ घुलने-मिलने में समय नहीं लगता है तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट रहेगी। आपको आपका परफैक्ट मैच यहां आसानी से मिल जाएगा।यहां आप बहुत सारी लड़कियों से मिलेंगे और उनमें आपकी पसंद की जो लड़की होगी आप उसे हिट कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
bridemaids
किसी शादी में हो सकती है मुलाकात
भारत में शादी एक बड़े उत्सव की तरह मनाई जाती है। बहुत बार आप कुछ शादियों में जाने से बचते होंगे, खासकर तब जब आप ज्यादा घुल-मिल नहीं पाते। बता दें शादी एक ऐसी जगह है जहां आपको आपकी पार्टनर के मिलने की संभावना ज्यादा होती है, क्योंकि शादियों में दूर-दूर से दूल्हा-दुल्हन के दोस्त और परिवार वाले आते हैं। दोनो तरफ के लोगों में मस्ती मजाक, ताल-मेल तो होता ही है और इस कारण लड़कियों से बातचीत करना आसान हो जाता है।

4 of 6
gym
जिम, फिटनेस क्लब
पार्टनर को ढूंढ़ने के लिए जिम भी अच्छी जगहों में से एक है। जिम में बॉडी बनाने तो जाते हैं, लेकिन इस दौरान अपनी आंखें भी खुली रखा करें। वैसे एक बात का खास ख्याल रखें अगर जिम में आपको कोई लड़की पसंद आई है तो पहल करने से पहले इतना जान लें कि तरीका अच्छा होना चाहिए। सबसे पहले आपको उनसे दोस्ती करने की कोशिश करनी चाहिए। जिम में तो बात करें ही जिम के बाद भी उनसे बात करने की कोशिश करें। अगर वो भी आपमें दिलचस्पी ले तभी बातें करने वर्ना जबरदस्ती बात न करें। 
विज्ञापन

5 of 6
music concerts
म्यूजिक कॉन्सर्ट 
लड़कियों से मिलने की 'फेल-प्रूफ' जगहों में म्यूजिक कॉन्सर्ट भी एक है। अगर आप दोनों की ही म्यूजिक में रुचि है तो यह आप दोनों के बीच बात शुरू करने का अच्छा मौका हो सकता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आप कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले या बाद में ही बात करने की कोशिश करें, क्योंकि शोर की वजह से आप सही से बात नहीं कर पाएंगे। कॉन्सर्ट के दौरान आप उन्हें अपने साथ डांस के लिए भी पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑफिस
हो सकता है आपकी पार्टनर आपके दफ्तर में ही आपके आस-पास में बैठी हो। जाहिर सी बात है कि यह आपके काम करने की जगह है, लेकिन आपको अगर अपने आस पास कोई सहकर्मी पसंद आती है तो आप उनसे ऑफिस टाइम के बाद बातचीत कर सकते हैं। आपको सावधान रहना होगा और अगर सामने वाला आपमें रूचि नहीं दिखाता तो आप दूरी बना लें।

इस बात का ध्यान रखें कि आपकी मुलाकात की जगह दफ्तर से दूर हो, ताकि ऑफिस में किसी को आपके रिश्ते के बारे में पता ना चले, वर्ना वह गॉसिप का हिस्सा बन सकती है। ऐसा होना आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें