Pitru Paksha 2024 Baby Names List in Hindi : पितृ पक्ष 17 सितंबर 2024 से शुरू हो गए हैं। 16 दिनों के पितृपक्ष का समापन 2 अक्तूबर को होगा। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति व पित मुक्ति के लिए श्राद्ध कर्म और पिंडदान किया जाता है। पितृ पक्ष का धार्मिक महत्व है। श्राद्ध के दौरान कोई भी शुभ काम वर्जित माना जाता है। हालांकि पितृ पक्ष के दौरान घर पर नन्हा मेहमान आ जाए तो उसे इस पक्ष से जुड़ा कोई यूनिक और अर्थपूर्ण नाम दिया जा सकता है।
यहां बच्चों के लिए ऐसे नामों की सूची दी जा रही है, जिनका जन्म श्राद्ध के दिनों में हुआ है। पितृपक्ष के दौरान जन्मे बच्चे के लिए इन नामों का अर्थ काफी सुंदर है और नाम भी आज के दौरान के मुताबिक माडर्न हैं। यहां देखें पितृ पक्ष के दिनों में जन्मे बेटे या बेटी के लिए बेहतर नामों की सूची।