फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के शुरुआती साल में यदि नहीं रखा इन बातों का ध्यान तो रिश्ते में पड़ सकती है दरार

Mon, 21 Dec 2020 10:48 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दाम्पत्य जीवन में शादी का शुरुआती साल बहुत अहमियत रखता है। इस दौरान यदि पति-पत्नी में और परिवार में आपसी समझ बैठ गई तो सबकुछ पूरे जीवनभर बहुत अच्छा रहता है लेकिन यदि शुरुआत में ही कोई बात ऐसी हो गई जो कि पति या पत्नी, दोनों में से ही किसी एक के मन में बैठ गई तब तो रिश्ते में खटास आ ही जाती है और ये खटास फिर आसानी से नहीं मिटती है इसलिए बहुत जरूरी है कि पति और पत्नी दोनों ही कुछ बातों का ध्यान रखें और शुरुआती साल में इस रिश्ते को बहुत गंभीरता से लें। अगली स्लाइड्स से जानिए कि विवाह के शुरुआती साल में किन बातों का ध्यान रखने से रिश्ते की नींव सदा के लिए मजबूत रहती है।

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बातें खत्म न हों

बहुत जरूरी है कि शादी के पहले साल में आप दोनों के बीच बातें खत्म न हों। यदि आप दोनों के बीच अभी से एक अजीब मौन ने स्थान ले लिया तो यह आगे चलकर समस्या खड़ी कर देगा। ये जरूरी नहीं है कि आप जब भी बात करें, प्रेम की या अपने परिवारों के विषय में ही बात करें। बात करने के लिए दुनिया में बहुत सारे विषय हैं। आप किसी भी ऐसे विषय पर आराम से बात कर सकते हैं जिसमें आप दोनों की रूचि हो। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्साह बरकरार रखें

नई-नई शादी में बहुत जरूरी है कि आप दोनों के बीच उत्साह बना रहे। आप दोनों समय-समय पर एक दूसरे को सरप्राइज दें। दफ्तर से घर लौटते वक्त अपनी जीवनसंगिनी के लिए ऐसा कुछ ले आएं, जो आपकी पत्नी को बेहद पसंद हो। फिर देखिए वह प्रतिदिन आपके लौटने पर कितनी उत्साहित रहेंगी। नवविवाहित युवती अपने पति के पसंद खाना बनाकर उनके उत्साह को बरकरार रख सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपनी मन- मर्जी न चलाएं

यदि आपका पार्टनर आपका और आपकी इच्छाओं का सम्मान कर रहा है तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आप भी बदले में ऐसा ही व्यवहार रखें। यदि सम्मान का भाव एकतरफा है तो वो दिन दूर नहीं जब एक पक्ष खीझ जाएगा और रिश्ते में बहस और तानेबाजी शुरू हो जाएगी और इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि रिश्ते में यदि एक बार ऐसा कुछ होना शुरू हुआ तो यह सिलसिला बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्पष्ट बात करें

यदि आपके मन में घर-परिवार को लेकर कोई बात है या कोई बात आपको पसंद न आई हो तो इस विषय में ज्यादा सोचने की बजाय या अन्य किसी व्यक्ति से बात करने से पहले अपने जीवनसाथी से बात करें और बात को घूमा-फिराकर कहने की बजाय सीधा और स्पष्ट कहें। ऐसा करने से आपका या आपकी जीवनसाथी उससे जुड़े संशय को आसानी से दूर कर देंगे वरना आप लंबे समय तक यूं ही परेशान होते रहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें