फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मां-बाप लड़की से करने लगे ऐसी बातें, समझ जाइए रिश्ता तय होने वाला है

Sat, 09 Jun 2018 09:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
daughter marriage
लड़की की पढ़ाई पूरी होने के बाद जॉब लगी नहीं कि हर मां बाप बेटी की शादी के पीछे पड़ जाते हैं। उन्हें लगता है कि अब लड़की के हाथ पीले कर वे इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएं। वह यह नहीं सोचते कि यह उनकी बेटी के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला है, वह इसे लेकर क्या सोचती है? वह शादी के लिए तैयार है कि नहीं? मां बाप बेटी के आगे इतनी इमोशनल बातें करने लगते हैं कि जिसे सुनकर वह मजबूरी में हां कर ही देती है। आज हम आपको मां बाप की वहीं बाते बताने जा रहे हैं जिनके जरिए वह अपनी बेटी को इमोशनल कर बात मनवा लेते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो बातें...
विज्ञापन

2 of 9
daughter marriage
शादी की यहीं उम्र होती है, बाद में घर बैठी रह जाओगी
शादी को लेकर बेटी के मना करने पर हर मां बाप का पहला डायलॉग होता है कि यही सहीं उम्र है। लड़की 24 की होती नहीं कि उन्हें लगने लगता है कि यही बेटी की शादी की सही उम्र है। आज हर लड़की आत्मनिर्भर होना चाहती है। इसके साथ वह पूरी तरह से मानसिक रूप से तैयार होने के बाद शादी करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
stress management
मेरे रिटाटयरमेंट से पहले तुम शादी कर लो
हर पिता अपनी बेटी को रिटायरमेंट का बोलकर शादी के लिए हां कराने के लिए इमोशनल करता है। भले ही अभी उनके रिटायरमेंट में टाइम हो लेकिन यह डायलॉग वह बहुत पहले से इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

4 of 9
stress management
रिश्तेदारों को क्या जवाब दे हम
लड़की की शादी की टेंशन मां बाप से ज्यादा उनके रिश्तेदारों को होती है। कई बार तो रिश्तेदार के न पूछने पर भी आपके पेरेंट्स इस डॉयलॉग का सहारा लेते हैं। हर लड़की को मां बाप का यह डायलॉग सुनना ही पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 9
stress management
ऐसा लड़का ढूढ़ने से भी नहीं मिलेगा
हर मां बाप को अपनी बेटी की शादी की इतनी टेंशन रहती है कि घर पर उनके लिए कोई भी रिश्ता आता है तो उन्हें लगता है यहीं सबसे बेस्ट रिश्ता है और वह आपको इस बात का सहारा लेकर राजी करना शुरू कर देते हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
stress management
राज करेगी
शादी को लेकर बेटी को मनाने के लिए हर मां बाप इस बात का सहारा भी बहुत लेते हैं। कहते हैं देख तू वहां राज करेगी। नौकर लगे हैं, कुछ काम भी नहीं करना पड़ेंगा, अकेला लड़का है...
 
विज्ञापन

7 of 9
stress management
दोस्तों की शादी
आपकी फ्रेंड्स की शादी का सहारा लेकर मां बाप आपको सुनाने लगते हैं। जिसे सुनकर आप इतना परेशान हो जाती है कि दबाव में आकर आप खुद हां कर देती हैं।

8 of 9
stress management
भाई बहन की शादी
एक और बात जिसका मां बाप सहारा लेते हैं वह यह कि तुम शादी करोगे तो आगे तुम्हारे भाई बहन के बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
stress
हमारी उम्र निकल रही है, समय का कोई भरोसा नहीं
अपनी उम्र का सहारा लेकर मां बाप बेटी को इमोशनल करते हैं। वह कहते हैं कि देख समय का कुछ नहीं मालूम। इमोशन्स में बहकर आपको हां करनी पड़ जाती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें