अभिभावक होना बड़ी जिम्मेदारी है। भागदौड़ भरी जीवनशैली में हमारे पास सबकुछ है लेकिन वक्त नहीं है। ऐसे में बहुत से अभिभावक बच्चों और परिवार के लिए क्वालिटी वक्त नहीं निकाल पाते हैं। इससे बच्चों की परवरिश पर असर पड़ता है। अगर आप भी अपने बच्चों को भरपूर वक्त नहीं दे पा रहे हैं तो सावधान हो जाएं और इस बात की अनदेखी न करते हुए, उनके लिए वक्त निकाले ताकि आपका खुशहाल संसार और खुशहाल हो सके। अगर आपमें पेरेंटिंग स्किल्स नहीं है तो किसी भी तरह से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप इस कौशल को थोड़ा सा सावधानी बरतकर सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
विज्ञापन
2 of 6
अभिभावक
आप हमेशा अपने बच्चों के साथ सकारात्मक इंट्रेक्शन रखें। उनसे बातचीत करते वक्त कोई भी नकारात्मक बातें न बोले। बच्चों के साथ अच्छा और शानदार वक्त बिताए। इससे आपके और आपके बच्चों के बीच भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ अच्छा और बेहतरीन वक्त बिताने के लिए आप उनके साथ उनकी एक्टिविटी में भाग लें। बच्चों के साथ खेले-कूदें।
विज्ञापन
3 of 6
parents
- फोटो : parents
हमेशा बच्चों के सभी प्रश्नों का जवाब धैर्यपूर्वक दें। झुंझलाहट न दिखाएं। अपने बच्चों को हर चीज प्यार से समझाएं।
4 of 6
parents
इससे आपके और बच्चों के बीच का रिश्ता और मजबूत होगा और आप अच्छे अभिभावक भी कहलाएंगे। हां यहां ध्यान रखें कि बच्चों के सवालों के जवाब ही नहीं दें बल्कि उनके जवाब भी सुने।
विज्ञापन
5 of 6
children parents
बच्चों के साथ क्वालिटी वक्त बिताने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपनी किसी भी बुरी आदत को बच्चों के सामने प्रदर्शित न करें। मसलन, कभी भी बच्चों के सामने शराब और सिगरेट न पिएं।