Parenting Tips: माता-पिता बच्चे के अच्छे गुणों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए अभिभावक उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बच्चों को अच्छे स्कूल में भेजने की प्रयास करते हैं, उनके लिए कोचिंग और अन्य सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराते हैं, ताकि बच्चा मन लगाकर पढ़ सके और अपनी शिक्षा पूरी कर सके। हालांकि बाल मन पढ़ाई से अधिक खेलकूद में रुचि रखता है।
कई बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। कई बार वह माता पिता के कहने पर पढ़ने तो बैठ जाते हैं लेकिन उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं होता। कई बार माता पिता डांट फटकार कर बच्चों पर दबाव बनाते हैं। हालांकि डांटने या जबरन पढ़ाने से बच्चे की रुचि पढ़ाई में नहीं बढ़ती। आइए जानते हैं कि अगर आपका बच्चा भी पढ़ाई से मुंह चुराता है, तो क्या करें कि उनका मन पढ़ाई में लगने लगे।