Parenting Tips: आजकल छोटे बच्चों के हाथ में भी स्मार्टफोन नजर आने लगा है। बच्चे मोबाइल के फीचर्स के बारे में इतनी अच्छी तरह से जानते हैं कि बड़े बड़े भी मात खा जाएं। यूट्यूब और गेम्स फोन में कहां हैं, उन्हें कैसे यूज करना है, ये सब बच्चे मिनटों में सीख जाते हैं। इसके अलावा टीवी देखे बिना खाना न खाने की आदत तो लगभग हर बच्चे में देखने को मिल जाती हैं। हालांकि टीवी देखने के चक्कर में वह सही से खाते पीते भी नहीं। वहीं अगर गलती से रिमोट कंट्रोल पर हाथ पड़ जाए और उनका पसंदीदा कार्टून चैनल बदल जाए, तो बच्चों का रोना चिल्लाना घर-घर की कहानी बन चुका है। एकल परिवार में माता-पिता हर वक्त बच्चे पर नजर नहीं रख पाते, इसलिए उन्हें मोबाइल थमा देते हैं या फिर टीवी ऑन कर देते हैं। बच्चे भले ही टीवी और मोबाइल में व्यस्त हो जाते हैं लेकिन अधिक मोबाइल और टीवी का इस्तेमाल उन्हें इसका आदी या लती बना देता है। मोबाइल-टीवी की आदत बच्चों से छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे को भी टीवी और मोबाइल फोन की आदत पड़ गई है, तो कुछ तरीकों को अपनाकर अभिभावक बच्चों की आदत को छुड़वा सकते हैं।