फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mom Tips: बच्चों के लिए एक अच्छी मां बनने के टिप्स, हर महिला को अपनानी चाहिए ये खूबियां

Sat, 08 Oct 2022 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अच्छी मां बनने के टिप्स - फोटो : istock
Mom Tips: एक बच्चे को जन्म देना जितना मुश्किल और दर्द से परिपूर्ण है, उससे कई ज्यादा कठिन बच्चे की अच्छी परवरिश करना है। एक महिला जब गर्भावस्था में आती है, तभी से अपने शिशु के बारे में सोचने लगती है। उसकी सेहत और भविष्य को लेकर चिंतित रहती है। नौ महीने गर्भ में रखने के बाद असहनीय दर्द झेलते हुए नवजात को जन्म देती है। लेकिन गर्भवती के बच्चे को जन्म देने तक का सफर कठिन नहीं होता। असल परीक्षा तो बच्चे के जन्म के बाद से शुरू होती है। महिला सही मायनों में मां तब बनती है, जब उन्हें बच्चे का लालन पालन करना होता है। बच्चे की परवरिश करते समय उसे कई बातों का ध्यान देना होता है। बच्चे के भविष्य को संवारने के लिए कई बलिदान करने पड़ सकते हैं। एक अच्छी मां के कुछ गुण है, जो हर महिला को अपनाने चाहिए। चलिए जानते हैं एक अच्छी मां की खासियत, जो बच्चे की परवरिश में काम आती है।
विज्ञापन

2 of 6
अच्छी मां बनने के टिप्स - फोटो : istock
आत्म जागरूकता

बच्चे की परवरिश के लिए आपको उसके बारे में पता होना चाहिए। लेकिन बेहतर तरीके से बच्चे को समझने के लिए आपको पहले खुद को समझना होगा। हर इंसान की कुछ ताकत और कुछ कमजोरियां होती हैं। मां को अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में पता होगा तो वह आसानी से बच्चे को भी समझ पाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
अच्छी मां बनने के टिप्स - फोटो : Istock
मजबूत बनें

एक मां को सुपरवुमेन माना जाता है। मां और बच्चे का रिश्ता भावनात्मक तौर पर जुड़ा होता है। बच्चे की खुशी और गम, हार और जीत सब कुछ मां की भावनाओं को प्रभावित करता है। ऐसे में जब बच्चा कोई ऐसी हरकत या बात कहें, जिससे मां के दिल तो दुख पहुंचे तो वह कमजोर पड़ सकती है। इसलिए मां को स्ट्रांग होना चाहिए। शारीरिक और मानसिक दोनों तक पर मां की मजबूती उसे और उसके बच्चे को हर मुश्किल से बचा सकती है।

4 of 6
अच्छी मां बनने के टिप्स - फोटो : Istock
समझने वाली

बच्चा चाहता है कि मां उसकी बात को सुने और समझें। बच्चा कम उम्र में हो या बड़ा हो गया हो, वह उम्मीद रखता है कि मां उसके विचारों, भावनाओं को ऑब्जर्व करें और बिना कहे भी समझ जाए। अगर मां बच्चे की बात को इग्नोर करती है या उनकी बात नहीं सुनती तो बच्चे उन से अलग होने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अच्छी मां बनने के टिप्स - फोटो : Istock
नम्रता

बच्चों से मधुर संबंध के लिए मां को नम्र व्यवहार अपनाना चाहिए। माता पिता भी इंसान है तो गलतियां कर सकते हैं। लेकिन आप अपनी गलतियों को कैसे संभालते हैं, ये जरूरी है। बच्चों के सामने अपनी गलती से इनकार करना या उनसे अपनी गलती के लिए माफी न मांगना, बच्चों के सामने आपकी गलत छवि प्रस्तुत करते हैं। इसलिए नम्र रहें और जरूरत पड़ने पर अपनी गलती को मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अच्छी मां बनने के टिप्स - फोटो : Istock
सपोर्ट करना 

एक अच्छी मां के गुणों में से एक सपोर्टिव होना है। बच्चे जब कोई फैसला लेते हैं, तो हो सकता है कि अभिभावक के विचार उनसे मेल न खाएं। ऐसे में बच्चे माता पिता का समर्थन न मिलने पर खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मां को बच्चों की पसंद-नापसंद के बारे में पता होना चाहिए। बच्चों के फैसलों में उनका समर्थन करना चाहिए। अगर बच्चे किसी गलत राह पर हैं तो उन्हें समझाएं और हमेशा उनका साथ देने की बात करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें