टीनएजर्स को सिखाएं ये 5 जरूरी सबक
- फोटो : freepik.com
4. संवाद को मजबूत बनाएं
टीनएज में बच्चों का स्वभाव जिद्दी और गुस्सैल हो सकता है। इस दौरान अगर माता-पिता बच्चों से खुलकर बातचीत करेंगे तो वे अपनी समस्याएं शेयर करने में सहज महसूस करेंगे। इसके लिए:
- रोज उनसे दिनभर की बातें पूछें।
- उनकी समस्याओं को बिना जज किए सुनें।
- डांटने की बजाय प्यार से समझाएं।
- उनकी राय को महत्व दें।
उदाहरण: अगर बच्चा किसी रिश्ते या दोस्ती को लेकर परेशान है तो उसकी बात को ध्यान से सुनें और उसे समझाएं।
5. स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी सिखाएं
टीनएजर्स को आजादी की चाह होती है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी का अहसास कराना भी जरूरी है। इसके लिए माता-पिता को यह सिखाना चाहिए:
- घर के छोटे-छोटे कामों में हिस्सा लेने के लिए कहें।
- पैसे और समय का सही इस्तेमाल करना सिखाएं।
- फैसले लेने और उनके नतीजे को स्वीकार करना सिखाएं।
- दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित करें।