Parenting Tips: हर अभिभावक के लिए बच्चों का सही पालन पोषण प्राथमिकता होती है। बच्चे के लिए उनके अभिभावक हर चीज अच्छी ही चाहते हैं। बच्चे की ख्वाहिश पूरी करना, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अभिभावक बहुत कुछ करते हैं। लेकिन इन सब के बावजूद कई बार कुछ बच्चे अपनी नाराजगी गुस्से के रूप में दिखाते हैं। बच्चे की जरूरतों के बारे में अभिभावक को पता होता है लेकिन बच्चे के व्यवहार के बारे में भी आपको सचेत रहना चाहिए। अगर आपको बच्चा अधिक गुस्सा करता है तो उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। जिस बच्चों की नाक पर गुस्सा रहता है वह अकसर अपनी मन की उदासी बताने में असक्षम हो सकते हैं। ऐसे में गुस्सा करके वह किसी बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। लेकिन हर वक्त गुस्सा करना न तो उनकी सेहत के लिए अच्छा है और न ही भविष्य के लिए। ऐसे में अगर आपके बच्चे की नाक पर गुस्सा रहता है, तो इन तरीकों से उसके व्यवहार में सुधार लाएं।