फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: अगर चाहते हैं सफल भविष्य, तो अपने बच्चों से कभी न कहें ये 5 झूठ, दिमाग हो सकता हैं भ्रमित

Wed, 05 Mar 2025 10:10 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Child Psychology: बच्चों की परवरिश में ईमानदारी और सच बोलने की आदत डालना बेहद जरूरी है। यदि माता-पिता बार-बार झूठ बोलते हैं, तो इससे बच्चों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और वे भी झूठ बोलने की प्रवृत्ति अपना सकते हैं। यहां पांच ऐसे झूठ बताए गए हैं, जिन्हें माता-पिता को अपने बच्चों से कहने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों की परवरिश में बरतें सावधानी - फोटो : freepik.com
हर अभिभावक के लिए बच्चों का सही पालन पोषण प्राथमिकता होती है। बच्चे के लिए उनके अभिभावक हर चीज अच्छी ही चाहते हैं। बच्चे की ख्वाहिश पूरी करना, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अभिभावक बहुत कुछ करते हैं। हालांकि, कई बार माता-पिता बच्चों को सही रास्ते पर लाने के लिए कुछ ऐसे झूठ भी बोलते हैं, जिससे वह काफी डर जाते हैं और इसका प्रभाव उनके मन पर काफी गहरा होता है।

बच्चों की परवरिश में ईमानदारी और सच बोलने की आदत डालना बेहद जरूरी है। यदि माता-पिता बार-बार झूठ बोलते हैं, तो इससे बच्चों की मानसिकता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और वे भी झूठ बोलने की प्रवृत्ति अपना सकते हैं। यहां पांच ऐसे झूठ बताए गए हैं, जिन्हें माता-पिता को अपने बच्चों से कहने से बचना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बच्चों की परवरिश में बरतें सावधानी - फोटो : freepik.com
1. "अगर तुमने यह नहीं किया तो पुलिस पकड़ ले जाएगी"
 बच्चों को डराकर अनुशासन में रखने की कोशिश करना सही तरीका नहीं है। इससे उनका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है और वे डर के कारण निर्णय लेने लगते हैं, जो आगे चलकर उनके व्यक्तित्व पर असर डाल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों की परवरिश में बरतें सावधानी - फोटो : freepik
2. "मम्मी-पापा सिर्फ अच्छे बच्चों से प्यार करते हैं"
 यह झूठ बच्चों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है। माता-पिता का प्यार बिना शर्त होना चाहिए, ताकि बच्चे खुद को स्वीकार्य और सुरक्षित महसूस करें।

4 of 6
बच्चों की परवरिश में बरतें सावधानी - फोटो : freepik.com
3. "अगर अच्छे नंबर नहीं आए तो तुम कुछ नहीं बनोगे"
 बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि सफलता केवल नंबरों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों की परवरिश में बरतें सावधानी - फोटो : freepik
4. "रोना कमजोर होने की निशानी है"
 बच्चों को अपनी भावनाएं व्यक्त करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। उन्हें यह समझाने की जरूरत है कि रोना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और इससे भावनात्मक मजबूती भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों की परवरिश में बरतें सावधानी - फोटो : freepik.com
5. "हमेशा बड़ों की बात माननी चाहिए, वे कभी गलत नहीं होते"
 यह झूठ बच्चों को सही और गलत का फैसला करने की क्षमता से वंचित कर सकता है। उन्हें सिखाना चाहिए कि हर इंसान गलती कर सकता है और उन्हें अपने विवेक से सोचने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें