Parenting Tips
- फोटो : istock
अच्छी याददाश्त
अक्सर बच्चों को आज कुछ सिखाओ तो अगले दिन वे भूल जाते हैं। लेकिन अगर आपके बच्चे को चीजें याद रहती हैं तो यह अच्छी बात है। कठिन शब्द, राइम्स, फलों और सब्जियों के नाम याद रखना, अपने घर का पता और माता-पिता के फोन नंबर याद रखना उच्च मानसिक क्षमता के लक्षण हैं।
कैसे बढ़ाएं आईक्यू
बच्चे के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग न करें और न ही उसे मारें-पीटें। बच्चों को ज्यादा से ज्यादा प्रकृति के बीच समय बिताने दें। बच्चा जब सवाल पूछना शुरू करे, तब यथासंभव उसके प्रश्नों का सही और वैज्ञानिक जवाब दें। बच्चे को कभी भी भूत, प्रेत, जानवर, रहस्यमयी व्यक्ति या अन्य चीजों से न डराएं। हमेशा बच्चों की आंखों में देखकर बात करें और कोशिश करें कि वह जब आप से बात करे तो वह भी आपकी आंखों में देख रहा हो।