Eid-e-Milad-Un-Nabi 2023 Wishes in Hindi: आज यानी 28 सितंबर 2023 को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद तीसरे महीने में रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। मिलाद-उन-नबी का पर्व इस्लाम धर्म के मुताबिक महत्वपूर्ण है। इस दिन इस्लाम के पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं। कहते हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह का रहम बरसता है। इसके अलावा लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-ए-नबी की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप इस दिन किसी दोस्त और रिश्तेदारों से नहीं मिल पा रहे हैं तो उन्हें व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए ईद-ए-मिला-उन-नबी के मौके पर इन संदेशों के जरिए मुबारकबाद दे सकते हैं।