फर्स्ट एड किट
- फोटो : istock
स्पोर्ट्स बैग में फर्स्ट-एड बॉक्स
जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, इंदौर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. गोयल कहते हैं, बच्चों को खेल के दौरान चोट लगना स्वाभाविक है। इसे रोका या टाला नहीं जा सकता। लेकिन जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज किया जाए, ताकि चोट, मोच या मांसपेशियों का खिंचाव गंभीर स्थिति तक न पहुंचे। बच्चों की आदत होती है कि वे खेल के दौरान लगी चोट को छुपाते हैं, इससे स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। आप बच्चों को पहले ही बताए कि मैदान में खेल के दौरान कुछ भी हो तो घर आकर बताएं। साथ ही अपने स्पोर्ट्स टीचर को भी इसकी जानकारी दें। आप आउटडोर खेलों से जुड़े बच्चों के स्पोर्ट्स बैग में एक छोटा फर्स्ट-एड बॉक्स रखें, जिसमें प्राथमिक उपचार से जुड़ी सभी चीजें हो।