एक मां बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही उसे प्यार करने लगती है। मां का प्यार सबसे पवित्र और निस्वार्थ माना जाता है। हालांकि अपने बच्चे की चिंता और फिक्र के कारण अक्सर मां बच्चे पर गुस्सा भी हो जाती हैं। बच्चे के स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा और भविष्य को लेकर मां अपने बच्चे पर सख्ती भी दिखा देती हैं। कई बार ये सख्ती और गुस्सा अधिक बढ़ जाता है और बच्चे को लगता है कि उसे हर बात पर डांट पड़ती है।
मां की डांट और गुस्से का कारण समझकर इसे कम करने का प्रयास बच्चे को करना चाहिए। मां का गुस्सा कम करने के लिए आपको उनकी भावनाओं को समझना और उनके साथ अच्छा संवाद बनाना जरूरी है। यहां कुछ आसान और प्रभावी तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपनी मम्मी का गुस्सा कम कर सकते हैं।